फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Social Media War Intensifies Following Shivendra Singh's Appointment as General Secretary

संशोधित: शिवेंद्र सिंह के महामंत्री बनने पर तेज हुआ सोशल मीडिया वार

Sun, 29 Mar 2026 08:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 29 Mar 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
Social Media War Intensifies Following Shivendra Singh's Appointment as General Secretary
अयोध्या। ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह के भाजपा महानगर महामंत्री बनने के बाद से सोशल मीडिया पर वार तेज हो गया है। एक गुट के लोग उनका आपराधिक इतिहास वायरल कर भाजपा को घेर रहे हैं तो दूसरी ओर समर्थक उनके सामाजिक कार्यों को पेश करके इसे साजिश का हिस्सा करार दे रहे हैं।
विज्ञापन

बीते दिनों भाजपा की जिला और महानगर कमेटी घोषित हुई है। महानगर में पूरा ब्लॉक के मड़ना निवासी शिवेंद्र सिंह को महामंत्री नामित किया गया है। इसके 48 घंटे बाद से जिले का सियासी पारा चढ़ गया है। लखनऊ व दिल्ली से संचालित मीडिया वेबसाइट और सोशल मीडिया पर शिवेंद्र को आपराधिक पृष्ठभूमि का बताकर ट्रोल किया जा रहा है। 18 एफआईआर की उनके आपराधिक इतिहास की सूची वायरल करके भाजपा नेतृत्व को घेरा जा रहा है। इस पूरे मामले पर भाजपा नेता व पदाधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है, लेकिन जिले से लेकर प्रदेश तक चर्चाओं का बाजार गरम है।
विज्ञापन

इनसेट
फर्जी क्राइम नंबर से लंबी की गई सूची
सोशल मीडिया पर शिवेंद्र सिंह का जो आपराधिक इतिहास वायरल हो रहा है, वह सूची फर्जी क्राइम नंबर से लंबी की गई है। पुलिस के पोर्टल के अनुसार मुकदमा अपराध संख्या 07/2022, 429/2017 व 675/2022 किसी अन्य के खिलाफ दर्ज है। वर्ष 2020 के मुकदमे में अपराध संख्या निल दर्ज है। कुछ मामलों में गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
छात्र राजनीति में दर्ज हुए हैं मामले, रची जा रही साजिश : शिवेंद्र
-भाजपा नेता शिवेंद्र सिंह ने बताया कि उनके ऊपर छात्र राजनीति के दौरान आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें ज्यादातर मामले सपा सरकार और पुलिस की ओर से दर्ज कराए गए हैं। बाहरी लोग इसका विरोध कर रहे हैं, जो जिले में भाजपा को कमजोर करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed