फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Slogans raised against Modi and Amit Shah, warning of road blockade

Ayodhya News: मोदी और अमित शाह के विरोध में नारेबाजी, चक्का जाम की चेतावनी

Wed, 28 Jan 2026 09:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 28 Jan 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
Slogans raised against Modi and Amit Shah, warning of road blockade
7-प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते चाणक्य परिषद के जिला अध्यक्ष सत्यदेव मिश्रा।-संवाद
अयोध्या। यूजीसी के नए कानून के खिलाफ अखिल भारतीय चाणक्य परिषद का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। बुधवार को परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के विरोध में नारेबाजी की। इसके बाद प्रेस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के जिला अध्यक्ष सत्यदेव मिश्रा ने यूजीसी को काला कानून बताया। यदि शीघ्र कानून में बदलाव नहीं हुआ तो एक फरवरी को दर्शन नगर स्थित मंगल पांडेय चौराहा से चक्काजाम कर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कानून में बदलाव न होने पर आगामी चुनाव में सवर्णों से नोटा का बटन दबाने की भी अपील किया। परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक रामानुज तिवारी ने यूजीसी बिल को एकतरफा बताते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग को शिक्षा में समान अधिकार और सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि यूजीसी बिल में सवर्ण समाज का कहीं उल्लेख नहीं है और न ही सुनवाई समितियों में उनका प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है। यूजीसी बिल में संशोधन आवश्यक है। और ब्राह्मण, क्षत्रिय व वैश्य समाज को एकजुट होकर इस लड़ाई को लड़ना होगा। जरूरत पड़ी तो भाजपा के विरोध में मतदान का संकल्प भी लिया जाएगा। राष्ट्रीय महामंत्री आचार्य राधेश्याम मिश्रा ने कहा कि इस कानून की कोई आवश्यकता नहीं है। नए यूजीसी कानून के तहत सवर्ण समाज को अलग-थलग करने का प्रयास किया जा रहा है, जो न्यायोचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed