{"_id":"686941804c524f4b990ee533","slug":"sindoor-is-a-symbol-of-bravery-and-power-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1279504-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सिंदूर शौर्य और शक्ति का प्रतीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सिंदूर शौर्य और शक्ति का प्रतीक
विज्ञापन
सिंदूर शौर्य और शक्ति का प्रतीक
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय में यूजीसी की कॉन्फ्रेंस के समापन समारोह के बाद प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी व यूजीसी के पूर्व चेयरमैन प्रो. एम जगदीश ने कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह के साथ विश्वविद्यालय परिसर में सिंदूर का पौधा रोपित किया। इस दौरान राज्य मंत्री ने कहा कि सिंदूर शौर्य व शक्ति का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि सिंदूर सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसका इतिहास पांच हजार साल से अधिक पुराना है। उन्होंने कहा कि सिंदूर का भारतीय औषधीय शास्त्र विशेषकर आयुर्वेद में उपयोग किया जाता है। सिंदूर की पत्तियां रक्त शोधन में सहायक होती हैं। कुलपति ने कहा कि सिंदूर का पौधरोपण पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश है। सिंदूर का पौधा नारी शक्ति और देशभक्ति का प्रतीक है। इस अवसर पर कुलसचिव विनय कुमार सिंह, वित्त अधिकारी पूर्णेंद्र शुक्ल, प्रो. संजय पाठक, प्रो. एसएस मिश्र, डॉ. विनोद चौधरी व सहायक अभियंता आरके सिंह मौजूद रहे।