{"_id":"66b3eac66595acb5a10f2904","slug":"shriram-ballabha-inter-colleges-dominance-in-kabaddi-competition-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-117206-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: कबड्डी प्रतियोगिता में श्रीराम बल्लभा इंटर कॉलेज का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: कबड्डी प्रतियोगिता में श्रीराम बल्लभा इंटर कॉलेज का दबदबा
Thu, 08 Aug 2024 03:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 08 Aug 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
जनपदीय विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता में मेडल के साथ मौजूद खिलाड़ी।-संवाद
अयोध्या। जनपदीय विद्यालयी बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल डाभासेमर में आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों की लगभग 20 टीमों ने प्रतिभाग किया। बालिका अंडर-19 फाइनल मुकाबले में तारुन ने बल्लभा इंटर कॉलेज ड्योढ़ी को 25-24 से पराजित कर विजेता होने का खिताब प्राप्त किया।
इसी क्रम में अंडर-19 बालक वर्ग के फाइनल में बल्लभा इंटर कॉलेज ड्योढ़ी ने आदर्श इंटर कॉलेज अयोध्या को 35-26 से पराजित किया। अंडर-17 बालक वर्ग के फाइनल में बल्लभा इंटर कॉलेज ड्योढ़ी ने राजकीय इंटर कॉलेज को 29- 26 से पराजित किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में तारुन की टीम विजयी रही।
इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालयी क्रीड़ा समिति के सचिव धर्मेंद्र सिंह और संयुक्त सचिव अभिषेक सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।