फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   She is no more

Ayodhya News: अब नहीं सुनाई देगी बउआ बउआ की आवाज, राम मंदिर आंदोलन में परिवार से थीं बिछड़ीं

Tue, 26 May 2026 09:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 26 May 2026 09:39 PM IST
विज्ञापन
She is no more
मिल्कीपुर। तहसील, ब्लॉक परिसर और इनायतनगर कस्बे में घूमने वाली 90 वर्षीय लावारिस महिला का मंगलवार को निधन हो गया। महिला हाइडल कॉलोनी के एक जर्जर कमरे में रहती थी। लेखपाल ने ग्राम प्रधान के सहयोग से इनायतनगर स्थित श्मशान भूमि पर उनका दाह संस्कार कराया।
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि महिला 1992 के राममंदिर आंदोलन में अपने परिवार से बिछड़ गई थी। इसके बाद वह इनायतनगर क्षेत्र में पहुंच गई। वह सिर्फ बउआ बउआ शब्द ही बोल पाती थीं। मंगलवार सुबह हाइडल के कर्मचारियों ने महिला की आवाज नहीं सुनी। उन्होंने जर्जर कमरे में आवाज लगाई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। एसडीओ अमित कुमार ने इसकी सूचना इनायतनगर पुलिस और तहसील प्रशासन को दी। पुलिस के पहुंचने पर महिला के कमरे में रखे एक बॉक्स को खोला गया। इसमें 2 लाख 84 हजार रुपये नकद और कुछ अंगूठियां मिलीं। कोई वारिस न होने के कारण स्थानीय लेखपाल ने ग्राम प्रधान की मदद से दाह संस्कार कराया।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों के अनुसार, यह वृद्धा 1992 से इनायतनगर में रह रही थीं। वह लोगों से 5-10 रुपये मांगकर अपना जीवन यापन करती थीं। बउआ बउआ शब्द के अलावा वह कुछ भी बोलने में सक्षम नहीं थीं। इस कारण उनके घर-परिवार के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसडीएम मिल्कीपुर सुधीर कुमार ने इस मामले पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला के कमरे से मिले रुपयों को ग्रामनिधि के खाते में सुरक्षित रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed