{"_id":"6a56604f2f5b004421028775","slug":"shankaracharya-swami-avimukteshwaranand-to-visit-ayodhya-on-july-17-will-deliver-a-message-on-cow-protection-ayodhya-news-c-97-1-lu11030-153925-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद 17 जुलाई को आएंगे अयोध्या, देंगे गौ रक्षा का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद 17 जुलाई को आएंगे अयोध्या, देंगे गौ रक्षा का संदेश
Tue, 14 Jul 2026 09:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 14 Jul 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
रुदौली। जोशी मठ स्थित ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद 17 जुलाई को रामनगरी पहुंचेंगे। धर्मू का पुरवा में निर्माणाधीन एक होटल में समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान शंकराचार्य गौ रक्षा का संदेश भी देंगे। समारोह दोपहर तीन बजे शुरू होगा। होटल के संस्थापक और वरिष्ठ सपा नेता लड्डूलाल यादव इस आयोजन के संयोजक हैं।
आयोजन समिति के सदस्य और शहीद शोध संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्यकांत पांडेय ने बताया कि शंकराचार्य 17 जुलाई को रात्रि विश्राम अयोध्या में ही करेंगे। अगले दिन सुबह आठ बजे बस्ती के लिए प्रस्थान करेंगे। समारोह स्थल राष्ट्रीय राजमार्ग पर अयोध्या बस स्टेशन के पास स्थित है। आयोजन को भव्य बनाने के लिए एक बहु-सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समारोह में शंकराचार्य के आगमन के बाद पादुका पूजन और स्वागत समारोह सहित विभिन्न पद्धतियां शामिल होंगी। समिति में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय, पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव, पार्षद कृष्ण गोपाल यादव और शिक्षाविद् डॉ. मीरा यादव जैसे प्रमुख लोग शामिल हैं।