{"_id":"66297539f7638a45cc0341fa","slug":"server-down-in-district-hospital-fight-over-ct-scan-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-113240-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: जिला अस्पताल में सर्वर डाउन, सीटी स्कैन के लिए हुई मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: जिला अस्पताल में सर्वर डाउन, सीटी स्कैन के लिए हुई मारामारी
Thu, 25 Apr 2024 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 25 Apr 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन की सेवा ठप होने के बाद जांच के लिए जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। हालांकि, यहां भी बुधवार को सर्वर डाउन होने से जांच कराने के लिए मारामारी रही। लगभग दो घंटे तक मरीजों को जांच के लिए समस्याओं से जूझना पड़ा।
मेडिकल कॉलेज में लगी सीटी स्कैन छह मार्च से खराब है। इस वजह से अब मरीज जांच के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं, जबकि यहां पहले से ही मरीजों की भीड़ रहती है। बुधवार को मेडिकल कॉलेज के मरीज पहुंचे तो उनकी ज्यादा भीड़ जमा हो गई। इस बीच सर्वर अचानक डाउन हो गया। एक-एक मरीज की जांच में काफी समय लगने लगा। जिससे मरीजों को दिक्कतें हुईं। संस्था के प्रबंधक आशीष राय ने बताया कि उच्चाधिकारियों से वार्ता करके लगभग डेढ़ घंटे में सर्वर दुरुस्त कराया गया।