{"_id":"688509a1e10816b77b0e0c0a","slug":"sawan-jhulan-festival-starts-today-entry-of-vehicles-prohibited-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-132662-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सावन झूलन महोत्सव आज से, वाहनों के प्रवेश पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सावन झूलन महोत्सव आज से, वाहनों के प्रवेश पर रोक
Sat, 26 Jul 2025 10:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 26 Jul 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी में पखवाड़े भर तक चलने वाले सावन झूलन महोत्सव का आगाज रविवार से होगा। मेले के पहले दिन यहां के सभी मठ-मंदिरों से भगवान के विग्रह को रथ पर सवार कर मणिपर्वत पर लाकर झूला झुलाया जाता है। शोभायात्रा के दौरान भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए रामनगरी में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है, रूट डायवर्जन किया गया है।
मणिपर्वत मेले की परंपरा सदियों से चली रही है। सावन शुक्ल पक्ष की तृतीया पर वर्ष में एक बार मठ मंदिरों में विराजमान भगवान वाहर निकलते हैं। इस दौरान मंदिरों में विराजमान भगवान के विग्रह को गाजे बाजे, हाथी-घोड़ों के साथ रथ पर सवार कर शोभायात्रा के रूप में मणिपर्वत ले जाया जाता है। यहां प्राचीन बरगद की डाल पर झूला डालकर झुलाया जाता है। मंदिर लौटने पर भगवान सावन पूर्णिमा तक मंदिर के गर्भगृह के सामने लगे झूले पर विराजमान रहते हैं। मंदिरों में गीत-संगीत के बीच झूलनोत्सव का आनंद उठाने श्रद्धालु भी उमड़ते हैं। मान्यता है कि इस दिन मां जानकी मणिपर्वत पर स्वयं झूला बिहार करती हैं।
मेले की तैयारी को लेकर शनिवार को डीएम निखिल टीकाराम फुंडे, आईजी प्रवीण कुमार, एसएसपी डॉ़ गौरव ग्रोवर ने मणिपर्वत मेला क्षेत्र का भ्रमण किया। पूरे मेला क्षेत्र को छह जोन में बांटकर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। भीड़ नियंत्रण के लिए जगह-जगह बैरियर लगाए गए हैं। मेला क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। सीसीटीवी कैमरे से मेला क्षेत्र की निगरानी की जाएगी। मणिपर्वत पर पांच स्थलों पर बैरियर लगाए गए हैं।