{"_id":"6a565f8c6d7fd8fd5c0dd861","slug":"saurabh-pandey-elected-president-and-shubham-elected-secretary-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-153951-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सौरभ पांडेय अध्यक्ष और शुभम चुने गए मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सौरभ पांडेय अध्यक्ष और शुभम चुने गए मंत्री
Tue, 14 Jul 2026 09:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 14 Jul 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
सदर तहसील में कार्यकारिणी चुनाव के बाद मौजूद नवनिर्वाचित पदाधिकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। तहसील सदर में मंगलवार को लेखपाल संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इस दौरान लेखपाल सौरभ पांडेय को अध्यक्ष और शुभम श्रोती को मंत्री चुना गया।
संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद पांडेय, जिला मंत्री नंदलाल वर्मा और तहसील अध्यक्ष पुनीत सिंह की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया शुरू कराई गई, जिसमें तहसील सदर के सभी लेखपालों ने भाग लिया। अध्यक्ष व मंत्री के अलावा शिव दर्शन वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुप्रिया वर्मा को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, पूजा वर्मा को उप मंत्री, अमित कुमार द्वितीय को ऑडिटर, अतुल कुमार पांडेय को कोषाध्यक्ष और प्रतीक यादव को मीडिया प्रभारी चुना गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष सौरभ पांडेय ने कहा कि संगठन की एकता और गरिमा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। सभी लेखपालों को साथ लेकर उनकी समस्याओं के समाधान, विभागीय हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया जाएगा। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी साथियों का आभार भी व्यक्त किया। इस मौके पर सर्वेश मिश्रा, अमितकांत दुबे, युवराज सिंह, संदीप कुमार तिवारी, अमन वर्मा, चंचल पांडेय, अजीत यादव आदि मौजूद रहे।