{"_id":"69c17650bd1cffd1c80f023d","slug":"saryu-smashers-and-ganga-warriors-win-matches-in-apl-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-145636-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: एपीएल में सरयू स्मैशर्स व गंगा वॉरियर्स ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: एपीएल में सरयू स्मैशर्स व गंगा वॉरियर्स ने जीते मैच
Mon, 23 Mar 2026 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 23 Mar 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। डाभासेमर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में आयोजित अयोध्या प्रीमियर लीग (एपीएल) में रोमांच अपने चरम पर है। प्रतियोगिता में जिले की विभिन्न टीमों के बीच कड़े मुकाबले खेले जा रहे हैं, जहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों, दोनों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।
सोमवार को खेले गए पहले मैच में यमुना सुपरकिंग्स ने 13.4 ओवर में नौ विकेट खोकर 97 रन बनाए। जवाब में उतरी सरयू स्मैशर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 97 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर जीत दर्ज की। बल्लेबाजों ने बिना विकेट गंवाए टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया।
दूसरे मुकाबले में गंगा वॉरियर्स ने 20 ओवर में 205 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मनोरमा मार्वल्स 20 ओवर में छह विकेट पर 151 रन ही बना सकी। क्रिकेट एसोसिएशन के जिला सचिव उमेर अहमद ने बताया कि लीग का आयोजन सुव्यवस्थित ढंग से किया जा रहा है। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 27 मार्च को खेला जाएगा।