फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Saryu River water level rises; crops at risk

Ayodhya News: सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा, फसलों पर संकट

Fri, 24 Jul 2026 09:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 24 Jul 2026 09:08 PM IST
विज्ञापन
Saryu River water level rises; crops at risk
विकराल हो रही सरयू नदी।
शुजागंज/रुदौली। बैराजों से लगातार पानी छोड़े जाने से सरयू नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार दोपहर नदी का जलस्तर बढ़कर 92.390 मीटर पहुंच गया, जिससे तटीय गांवों में फसलें डूबने के कगार पर हैं तथा बाढ़ की आशंका गहरा गई है। प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर राजस्व टीमों को अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार दोपहर जलस्तर 92.230 मीटर था, जो शुक्रवार दोपहर बढ़कर 92.390 मीटर हो गया। तहसील क्षेत्र के कैथी, पटरंगा मांझा, महंगू का पुरवा और कैथी मांझा समेत सरयू किनारे बसे गांवों में लेखपाल और कानूनगो निगरानी कर रहे हैं। बीडीओ को बाढ़ चौकियों पर साफ-सफाई, पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कैथी निवासी सुमित ने बताया कि पटरंगा मांझा क्षेत्र में खेतों में पानी भरना शुरू हो गया है। प्रशासन नावों की तैनाती की बात कह रहा है, लेकिन गांव के आसपास अभी तक कोई नाव दिखाई नहीं दे रही है। तहसीलदार विजय गुप्ता ने बताया कि सरयू नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। सभी बाढ़ चौकियां सक्रिय हैं। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे नदी के किनारे न जाएं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन



ग्रामीणों को दुश्वारियों का सताने लगा भय
नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। करीब एक दर्जन गांवों के 540 परिवार प्रभावित हुए हैं और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर जाने को मजबूर होना पड़ा है। पिछले तीन दिनों से लगातार बढ़ रहे जलस्तर से ग्रामीणों में दुश्वारियों का भय है। महंगू का पुरवा के 140 परिवार, कैथी मांझा के 85 और सल्लाहपुर के 185 परिवार बाढ़ की समस्या से जूझ रहे हैं। कैथी मांझा के ग्रामीणों के लिए आवागमन का एकमात्र साधन नाव है। यहां के शिव कुमार ने बताया कि बिजली की कोई व्यवस्था नहीं है। मिट्टी के तेल की जरूरत है। बारिश के समय विषैले जानवरों से भी खतरा बना रहता है, जिस पर अभी तक प्रशासन द्वारा कोई व्यवस्था नहीं की गई है। उपजिलाधिकारी विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। क्षेत्रीय लेखपाल और राजस्व निरीक्षक को हर स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed