{"_id":"682cb34360257fff84002241","slug":"saryu-river-bank-at-guptar-ghat-will-fill-the-tourists-with-patriotism-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1212349-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: गुप्तार घाट पर सरयू तट पर्यटकों में भरेगा देशभक्ति का जज्बा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: गुप्तार घाट पर सरयू तट पर्यटकों में भरेगा देशभक्ति का जज्बा
विज्ञापन
अयोध्या। सरयू के किनारे गुप्तार घाट पर छावनी परिषद और अयोध्या विकास प्राधिकरण के संयुक्त प्रयास से दो प्रमुख स्थलों का सुंदरीकरण किया गया। इस अवसर पर वर्ष 1971 के युद्ध के महानायक और देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेक शॉ की प्रतिमा का अनावरण किया गया। साथ ही 1965 और 1971 के युद्ध में पाकिस्तान के छक्के छुड़ाने वाले टी-55 टैंक को भी स्थापित किया गया। अब यह दोनों स्थान यहां आने वाले पर्यटकों में देशभक्ति का जज्बा भरेंगे।
इस अवसर पर कमिश्नर गौरव दयाल ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य अयोध्या को केवल धार्मिक दृष्टिकोण से ही नहीं बल्कि ऐसे समग्र पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना है, जहां देश की सेना के वीरों को सम्मानित किया जाए। साथ ही श्रद्धालु व पर्यटक देश की सैन्य विरासत से अवगत हों।
कमिश्नर के अनुसार इन जगहों पर इसी तरह के सेना स्मारक स्थल विकसित किए जाएंगे। इन स्थलों पर सेल्फी प्वाइंट्स भी बनाए जा रहे हैं ताकि यहां आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक इन स्थलों की सुंदरता का आनंद ले सकें और अपने साथ यादगार तस्वीरें ले जा सकें। यह पहल विशेष रूप से युवाओं में देशभक्ति की भावना को प्रेरित करने की दिशा में एक सार्थक कदम है।
विज्ञापन
डोगरा रेजिमेंटल सेंटर के ब्रिगेडियर कुंवर रंजीव सिंह ने बताया कि टी-55 टैंक अब स्टेशन से रिलीज कर दिया गया है। इसे गुप्तार घाट पर आमजन के दर्शनार्थ स्थापित किया गया है। यह टैंक सेना की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है। स्थानीय जनता व पर्यटक अब इस ऐतिहासिक टैंक को नजदीक से देख सकेंगे। इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और देश की रक्षा में सेना के योगदान को समझ सकेंगे। सेल्फी के शौकीन लोग अब इस टैंक के साथ यादगार तस्वीरें ले सकेंगे।
डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने कहा कि यह प्रयास अयोध्या के गुप्तार घाट को एक ऐतिहासिक, सैन्य स्मारक और पर्यटन स्थल के रूप में नई पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अश्विनी पांडेय सहित अन्य प्रशासनिक व सैन्य अधिकारी मौजूद रहे।