{"_id":"6ab95b9816d8a6d4530ab968","slug":"saharanpur-won-the-title-by-defeating-meerut-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-159738-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सहारनपुर ने मेरठ को हराकर जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सहारनपुर ने मेरठ को हराकर जीता खिताब
Sun, 27 Sep 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
जीत के लिए संघर्ष करते खिलाड़ी।
अयोध्या। डाभासेमर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में चल रही प्रदेशीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में सहारनपुर मंडल ने रोमांचक मुकाबले में मेरठ मंडल को 32-31 से हराकर खिताब अपने नाम किया। मेरठ मंडल उपविजेता रहा।
इससे पहले पहले सेमीफाइनल में सहारनपुर मंडल ने मुरादाबाद मंडल को 44-23 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में मेरठ मंडल ने वाराणसी मंडल को 51-20 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करते हैं। खिलाड़ियों से नियमित अभ्यास करने, खेल भावना बनाए रखने और प्रदेश व देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। समारोह में क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया।