{"_id":"6af752a91caa42cab6092317","slug":"route-for-heavy-vehicles-to-be-diverted-during-parikrama-and-kartik-purnima-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-162969-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: परिक्रमा और कार्तिक पूर्णिमा पर भारी वाहनों का बदलेगा रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: परिक्रमा और कार्तिक पूर्णिमा पर भारी वाहनों का बदलेगा रूट
Fri, 13 Nov 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। चौदहकोसी परिक्रमा और कार्तिक पूर्णिमा स्नान-मेला के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए भारी और मालवाहक वाहनों काे दूसरे मार्गाें से गुजारा जाएगा। बाहरी जिलों से आने वाले इन वाहनों को अयोध्या में प्रवेश देने के बजाय वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। चौदहकोसी परिक्रमा के लिए 17 नवंबर को दोपहर 12 बजे से 19 नवंबर की सुबह छह बजे तक या परिक्रमा समाप्त होने तक डायवर्जन लागू रहेगा। कार्तिक पूर्णिमा मेले के लिए 23 नवंबर को सुबह आठ बजे से 24 नवंबर को मेला और भीड़ समाप्त होने तक यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। एसपी ट्रैफिक सुधीर जायसवाल ने वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का पालन करने की अपील की।
इन मार्गों से जाएंगे वाहन
रायबरेली और सुल्तानपुर: रायबरेली से आने वाले वाहन हलियापुर और सुल्तानपुर से आने वाले वाहन कूरेभार से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होकर जाएंगे।
आजमगढ़ और अंबेडकरनगर: इन जनपदों से आने वाले वाहन गोहन्ना मोड़ से दोस्तपुर होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर जाएंगे।
बाराबंकी: यहां से आने वाले वाहन भिटरिया और रामसनेही घाट होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे जाएंगे।
गोरखपुर: यहां से आने वाले भारी वाहन लिंक एक्सप्रेसवे के रास्ते पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भेजे जाएंगे।
गोरखपुर, बस्ती, संतकबीरनगर, उतरौला, बलरामपुर और गोंडा: इन क्षेत्रों से आने वाले वाहनों को जरवल रोड तिराहा, बहराइच और टिकौरा मोड़ होते हुए सीतापुर मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
कानपुर और लखनऊ: इन जनपदों से आने वाले वाहन मोहन, जुनाबगंज, मोहनलालगंज और गोसाईगंज होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे जाएंगे।
सीतापुर और शाहजहांपुर: इन जनपदों से आने वाले वाहन बीकेटी से किसान पथ होकर जाएंगे।