{"_id":"6af7619de39343dbfb0ca046","slug":"accused-caught-with-cannabis-sentenced-to-three-months-in-prison-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-162936-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: गांजे के साथ पकड़े गए अभियुक्त को तीन माह का कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: गांजे के साथ पकड़े गए अभियुक्त को तीन माह का कारावास
Sat, 14 Nov 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। 1100 ग्राम गांजे के साथ पकड़े गए विनय यादव को अदालत ने तीन माह के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आठ हजार का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर 20 दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस प्रदीप कुमार सिंह ने यह फैसला सुनाया।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक, घटना 17 अगस्त की है। उपनिरीक्षक प्रवीण मिश्रा ने साकेत बाईपास के किनारे रखी गुमटी के पास से बाराबंकी जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र स्थित अहिरन पुरवा निवासी विनय यादव को गिरफ्तार किया था। तलाशी में उसके पास से काली पाॅलीथीन में रखा 1100 ग्राम गांजा और 200 रुपये बरामद हुए थे। मामले में अयोध्या कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विवेचना के बाद पुलिस ने न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। सुनवाई के दौरान अभियुक्त ने जुर्म स्वीकार करते हुए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। इसमें बताया कि वह दो माह 25 दिन जेल में निरुद्ध रहा है। वह घर का अकेला कमाने वाला और आर्थिक रूप से कमजोर है। अदालत ने उसे तीन माह के कठोर कारावास और आठ हजार के जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना न देने पर 20 दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।