फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Retired Amin was murdered for 12 bighas of land

Ayodhya News: 12 बीघे जमीन के लिए हुई थी सेवानिवृत्त अमीन की हत्या

Wed, 28 May 2025 08:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 28 May 2025 08:26 PM IST
विज्ञापन
Retired Amin was murdered for 12 bighas of land
अयोध्या। तारुन के बारा गांव में सेवानिवृत्त कुर्क अमीन की हत्या 12 बीघे जमीन के विवाद में हुई थी। पुलिस ने साजिश रचने वाली महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं दो अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार को लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि मृतक कर्मराज ने अपने भाई वंशराज की 12 बीघा जमीन का बैनामा करवा लिया था। वंशराज के बेटे रामधीरज की मौत के बाद उनकी पत्नी कृष्णावती और उनके बेटे ने अपना हिस्सा कर्मराज से मांगना शुरू किया तो उन्होंने मना कर दिया। इसी बात को लेकर उनमें आपस में विवाद रहता था।
विज्ञापन

इसी रंजिश में कृष्णावती ने कर्मराज की हत्या की साजिश रची थी। 24/25 मई की रात में कृष्णावती घटनास्थल से थोड़ी दूर पर स्थित बाग में खड़ी थी। कृष्णावती के बेटे अरविंद, उसके दोस्त दोस्त थाना के बेलगरा बनघुसरा निवासी आलोक तिवारी व ककोली निवासी आदर्श सिंह के साथ मिलकर धारदार हथियार से कर्मराज की हत्या कर दी। पुलिस ने कृष्णावती और आलोक तिवारी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलोक के खिलाफ पहले से शहर के कैंट व तारुन थाने में केस दर्ज हैं। वहीं दो अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है। इस दौरान एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी, एसओजी प्रभारी अमरेश त्रिपाठी, थानाध्यक्ष संदीप त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कृष्णावती के सिर पर खून सवार था। जमीन के प्रतिशोध में वह इस कदर जल रही थी कि अपने बेटे से बोली थी कि इस तरह से मारो कि कोई कर्मराज का चेहरा न पहचान सके। शायद इसी वजह से आरोपियों ने धारदार हथियार से कर्मराज के चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed