फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Restore the historic gateway of Chowk to its former state and preserve it

Ayodhya News: चौक के ऐतिहासिक द्वार को पहले की तरह करें संरक्षित

Tue, 07 Jul 2026 09:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 07 Jul 2026 09:14 PM IST
विज्ञापन
Restore the historic gateway of Chowk to its former state and preserve it
पर्यटन विभाग के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते डीएम व अन्य।
अयोध्या। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने मंगलवार को पर्यटन विभाग के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार के सुंदरीकरण कार्य का जायजा लिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि सुंदरीकरण के दौरान द्वार को पहले की तरह संरक्षित किया जाए। उन्होंने कार्य में तेजी लाकर इसे जल्द पूरा करने को कहा। कोतवाली के पास गेट नंबर चार पर आवागमन के लिए दो मार्गों में से एक को बंद कर शेष कार्य को गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश भी दिए गए। नगर कोतवाली प्रभारी को रास्ते के डायवर्जन में सहयोग करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने धारा रोड स्थित साकेत सदन के मुख्य भवन, एंट्रेंस प्लाजा और सोविनियर शॉप के निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित कार्यों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उप निदेशक पर्यटन को हस्तांतरण की कार्रवाई शुरू करने को कहा गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह और उप निदेशक पर्यटन बी पी सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed