{"_id":"69c017bd9afdfc21b90e7b03","slug":"resentment-over-firs-against-lekhpals-association-submits-memorandum-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-145581-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: लेखपालों पर एफआईआर से नाराजगी, संघ ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: लेखपालों पर एफआईआर से नाराजगी, संघ ने सौंपा ज्ञापन
Sun, 22 Mar 2026 09:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 22 Mar 2026 09:54 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की बैठक तहसील सदर में आयोजित हुई, जिसमें सदर, सोहावल, रुदौली, मिल्कीपुर व बीकापुर तहसीलों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में लेखपालों व एक नायब तहसीलदार पर दर्ज एफआईआर को लेकर कड़ा रोष व्यक्त किया गया। संघ पदाधिकारियों के अनुसार, जनपद के एक अधिकारी समेत आठ लेखपालों पर धारा 174(4) बीएनएसएस के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं। उनका कहना है कि संबंधित मामलों का संबंध नामांतरण, स्थलीय जांच व अतिक्रमण हटाने जैसी नियमित सरकारी कार्यवाहियों से है, जिनमें न्यायालय के निर्णय से असंतोष की स्थिति में अपील का प्रावधान है। इसके बावजूद आपराधिक मामला दर्ज किया जाना उचित नहीं है।
बैठक में यह भी कहा गया कि उच्चाधिकारियों की जांच आख्या न्यायालय को भेजे जाने के बावजूद कार्रवाई से कर्मचारियों में भय का माहौल है। इस संबंध में बैठक के बाद जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) व मुख्य राजस्व अधिकारी सहित अन्य उच्च न्यायिक अधिकारियों को ज्ञापन प्रेषित किया गया है। संघ ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष समीक्षा कर कर्मचारियों को राहत दी जाए। (संवाद)