{"_id":"66b3e3cfbd6b356d1209a547","slug":"representatives-of-nishad-community-met-cm-ayodhya-news-c-13-1-lko1075-823714-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सीएम से मिले निषाद समाज के प्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सीएम से मिले निषाद समाज के प्रतिनिधि
Thu, 08 Aug 2024 02:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 08 Aug 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। कस्बा भदरसा में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में योगी सरकार की ओर से की जा रही कार्रवाई पर निषाद समाज ने संतुष्टि जताई है। बुधवार सुबह निषाद समाज के प्रतिनिधियों ने अयोध्या में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने भी सभी को आश्वस्त किया कि बालिका के साथ हुए शर्मनाक कृत्य के दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलेगी, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
गौरतलब है कि भदरसा कस्बे में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद का करीबी और सपा नेता मोईद खान व उसके नौकर राजू को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर न केवल पूराकलंदर थानाध्यक्ष रतन शर्मा व भदरसा चौकी इंचार्ज अखिलेश गुप्ता को सस्पेंड किया गया बल्कि मुख्य आरोपी की बेकरी पर हुए अवैध निर्माण पर योगी सरकार का बुलडोजर भी चल चुका है।
तकरीबन 15 मिनट चली मुलाकात के दौरान निषाद समाज के आधा दर्जन प्रतिनिधियों ने आरोपी सपा नेता के खिलाफ हो रही कार्रवाई को उचित ठहराया। सीएम से मिलने वाले निषाद समाज के प्रतिनिधियों में महंत रामसेवक दास निषाद, अंजू निषाद, दुर्गा प्रसाद निषाद, संदीप निषाद, मंजीत निषाद, आशाराम निषाद और विष्णु निषाद शामिल रहे।
विज्ञापन
पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा शीर्ष प्राथमिकता : योगी
अयोध्या में निषाद समाज के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा सरकार की शीर्ष प्राथमिकता पर है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉम एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि आज श्री अयोध्या धाम में भदरसा क्षेत्र की नाबालिग पीड़िता प्रकरण के विषय में एक सामाजिक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की।
आश्वस्त रहें, पीड़िता को हर स्थिति में न्याय दिलाने हेतु हम प्रतिबद्ध हैं। पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। सरकार पूरी सक्रियता और संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना के दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई होगी।