फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Renovation of residential quarters begins at Dabhasemar Stadium

Ayodhya News: डाभासेमर स्टेडियम में आवासों का शुरू हुआ जीर्णोद्धार

Sun, 29 Mar 2026 05:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
Renovation of residential quarters begins at Dabhasemar Stadium
अयोध्या। डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल, डाभासेमर स्टेडियम परिसर में बने टाइप-एक से लेकर टाइप-चार तक के आवासों का जीर्णोद्धार कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इसके साथ ही पूरे परिसर में अंडरग्राउंड बिजली केबिलों को भी बदला जाएगा, जिससे भविष्य में विद्युत आपूर्ति बाधित न हो और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहे।
विज्ञापन






लंबे समय से आवासों की स्थिति जर्जर हो गई थी, जिसके चलते खिलाड़ियों और कर्मचारियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा था। इसे ध्यान में रखते हुए मरम्मत और नवीनीकरण का कार्य शुरू कराया गया है। जीर्णोद्धार के तहत भवनों की दीवारों, छतों, फर्श और अन्य आवश्यक संरचनाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। स्टेडियम परिसर में पुरानी और क्षतिग्रस्त अंडरग्राउंड बिजली केबिलों को भी चरणबद्ध तरीके से बदला जाएगा। इससे न केवल बिजली आपूर्ति सुचारु होगी, बल्कि किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका भी कम होगी।
विज्ञापन


कार्य पूर्ण होने के बाद परिसर में रहने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि जीर्णोद्धार कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed