{"_id":"69e63c4c433194cd43045cee","slug":"remand-granted-for-accused-of-rape-of-a-minor-and-feticide-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-147710-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: किशोरी से दुष्कर्म व भ्रूण हत्या के आरोपी की रिमांड मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: किशोरी से दुष्कर्म व भ्रूण हत्या के आरोपी की रिमांड मंजूर
Mon, 20 Apr 2026 08:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 20 Apr 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। कक्षा 11 की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने, उसके पेट में पल रहे भ्रूण की हत्या करने सहित दलित उत्पीड़न के मामले में आरोपी प्रिंस यादव को गिरफ्तार करके सोमवार को अदालत में पेश किया गया। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट प्रथम निरुपमा विक्रम ने अपराध की गंभीरता देखते हुए आरोपी को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
इससे पहले मामले की विवेचना कर रहे सीओ सिटी ने अदालत में आरोपी की न्यायिक रिमांड के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। अभियोजन की ओर से कोर्ट में बताया गया कि आरोपी को 20 अप्रैल को दिन में 11:40 बजे रेलवे स्टेशन के पास स्थित सीमेंट गोदाम के पास से गिरफ्तार किया गया है। इस पर सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेजने का आदेश पारित किया। आरोपी को को दो मई को पेश करने का आदेश दिया गया है।
अभियोजन के अनुसार घटना कोतवाली नगर क्षेत्र की है। 16 वर्षीय किशोरी कक्षा 11 की छात्रा है, उसकी 12 अप्रैल को तबीयत खराब हो गई। उसके पिता जिला अस्पताल ले गए, जहां से मेडिकल कॉलेज दर्शननगर भेज दिया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। 16 अप्रैल को लोहिया अस्पताल में उसे मृत अपरिपक्व शिशु पैदा हुआ। होश आने पर किशोरी ने बताया कि बारुन बाजार निवासी प्रिंस ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
पिता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई। सीओ सिटी ने बताया कि प्रिंस ने पीड़िता से दुष्कर्म किया। वह गर्भवती हो गई तो शादी के लिए प्रिंस से कहा। आरोपी ने शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने घर में रखी दवा खा ली।