फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Rehearsal of Golden Jubilee Year Celebration was done on the lines of Convocation

Ayodhya News: दीक्षांत की तर्ज पर स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह का किया रिहर्सल

Mon, 03 Mar 2025 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
Rehearsal of Golden Jubilee Year Celebration was done on the lines of Convocation
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय चार मार्च को अपनी स्थापना का स्वर्ण जयंती समारोह मनाएगा। समारोह की भव्यता के लिए कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल की अध्यक्षता में सोमवार दोपहर में दीक्षांत समारोह की तर्ज पर रिहर्सल किया गया।
विज्ञापन

रिहर्सल की शुरुआत में कुलपति ने अधिकारियों व संयोजकों के साथ छात्र-छात्राओं की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी में मिलेट्स, विभागीय प्रगति व अवधी चित्रकला में राम की तैयारियों का अवलोकन किया। इसके बाद कुलपति ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी के स्वर्ण जयंती पर आगमन के मद्देनजर स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में प्रस्थान का रिहर्सल किया। प्रेक्षागृह में छात्र-छात्राओं की ओर से वंदेमातरम, कुलगीत, कुुलाधिपति व मुख्य अतिथि का स्वागत और कुलपति की ओर से स्वागत उद्बोधन का रिहर्सल किया गया।
विज्ञापन

इस आयोजन में राज्यपाल की ओर से स्वर्ण जयंती पुस्तक का विमोचन किया जाएगा। इसका कुलपति की ओर से रिहर्सल हुआ। समारोह में कुलाधिपति की ओर से नवनिर्मित सरदार पटेल भवन का मंच से ऑनलाइन लोकार्पण व सर्वश्रेष्ठ पांच आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा स्वस्थ आगंनबाड़ी बालक, बालिका और गोद लिए गए गांव के विद्यालयीय व महाविद्यालयों के प्रतिभागियों को विभिन्न प्रतियोगिता के आधार पर और स्नातक व परास्नातक के सर्वश्रेष्ठ को पुरस्कृत किया जाएगा। इसका भी रिहर्सल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी कड़ी में कुलाधिपति व मुख्य अतिथि को अंगवस्त्रम भेंट करने का रिहर्सल हुआ। समारोह का संचालन प्रो. एसएस मिश्र व धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव उमानाथ ने किया। समारोह का समापन छात्र-छात्राओं के राष्ट्रगान के रिहर्सल से किया गया। मीडिया प्रभारी डॉ. विजयेंंदु चतुर्वेदी ने बताया कि मंगलवार सुबह 10ः30 बजे स्वर्ण जयंती समारोह शुरू हो जाएगा। आमंत्रित आगंतुक को आमंत्रण कार्ड व एक पहचान-पत्र के साथ प्रेक्षागृह में स्थान ग्रहण करना होगा। रिहर्सल में प्रो. चयन मिश्र, प्रो. हिमांशु शेखर सिंह, प्रो. आशुतोष सिन्हा, प्रो. नीलम पाठक, प्रो. सिद्धार्थ शुक्ल, प्रो. तुहिना वर्मा, प्रो. विनोद श्रीवास्तव, प्रो. अनूप कुमार, प्रो. शैलेंद्र वर्मा, प्रो. शैलेंद्र कुमार व डाॅ. सुरेंद्र मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed