फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ramlala's doors opened after 18 hours, devotees thronged

Ayodhya News: 18 घंटे बाद खुले रामलला के कपाट, उमड़े श्रद्धालु

Mon, 08 Sep 2025 08:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 08 Sep 2025 08:49 PM IST
विज्ञापन
Ramlala's doors opened after 18 hours, devotees thronged
11- ग्रहण समा​प्ति के बाद हनुमानगढ़ी में दर्शन के लिए उमड़ी भीड़- संवाद
अयोध्या। चंद्र ग्रहण के समापन के साथ ही रामनगरी अयोध्या का माहौल एक बार फिर भक्ति और उत्साह से सराबोर हो उठा। पूरे 18 घंटे तक बंद रहे राम मंदिर के कपाट जैसे ही खुले, श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। मंदिर प्रांगण से लेकर सरयू घाट तक केवल आस्था का ही ज्वार दिखा। पहली किरण के साथ ही सरयू में स्नान-दान का पुण्यलाभ लेने के लिए हजारों श्रद्धालु घाटों पर पहुंचे। घाटों पर जयकारे गूंजते रहे। स्नान के बाद भक्त सीधे रामलला के दरबार की ओर बढ़े।
विज्ञापन

ग्रहण के मोक्ष के बाद पवित्र नदियों में स्नान-दान व दर्शन-पूजन की महत्ता के चलते सोमवार को बड़ी संख्या में आस-पास के जिलों से भी श्रद्धालु पहुंचे। ग्रहण के चलते रविवार दोपहर 12:30 बजे बंद हुआ राम मंदिर सोमवार सुबह चार बजे शृंगार आरती के साथ खुला। इससे पहले पूरे मंदिर को सरयू जल से धुला गया। इसके बाद सुबह छह बजे मंगला आरती हुई। आरती के दौरान केवल पास धारक ही रामलला के दर्शन कर सके। आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर नित्य की तरह सुबह 6:30 बजे जैसे ही खुला जन्मभूमि परिसर “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। भक्तों की कतारें लगातार बढ़ती गईं। एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन

रामलला के दिव्य दर्शन कर भक्त भाव-विभोर हो उठे। ग्रहण काल में जो पूजा-पाठ स्थगित रहा, वह आज विशेष उत्साह के साथ शुरू हुआ। हनुमानगढ़ी, कनक भवन से लेकर हजारों मठ-मंदिरों तक घंटा-घड़ियाल और आरती की गूंज सुनाई दी। हनुमानगढ़ी में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। सुबह चार बजे शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। साधु-संतों ने सामूहिक हनुमान चालीसा और रामधुन के साथ मंगल कामनाएं कीं। देर शाम मां सरयू की आरती में भी आस्था का चरम दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed