फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ram temple will open from today at 6 am, darshan will be available for 16 hours

Ayodhya News: आज से सुबह 6 बजे खुलेगा राममंदिर, 16 घंटे तक होंगे दर्शन

Wed, 05 Feb 2025 07:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 05 Feb 2025 07:50 PM IST
विज्ञापन
Ram temple will open from today at 6 am, darshan will be available for 16 hours
अयोध्या। राममंदिर में दर्शन की अवधि आज से बदली रहेगी। बृहस्पतिवार सुबह छह बजे से रामलला के दर्शन होंगे। श्रद्धालु दर्शन लगातार रात 10 बजे तक कर सकेंगे। इस तरह रोजाना 16 घंटे मंदिर खुलेगा। इसकी सूचना ध्वनि प्रसारण यंत्र से मेला क्षेत्र में भी प्रसारित की जा रही है। रामलला के दरबार में रोजाना ढ़ाई से तीन लाख श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रयागराज से लौट रहे श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते रामलला की दर्शन अवधि 14 घंटे से बढ़ाकर 18 घंटे कर दी गई थी। अब भीड़ कम हो रही है तो दर्शन अवधि में बदलाव किया जा रहा है। अभी तक राममंदिर सुबह पांच बजे से लेकर रात 11 बजे तक खुलता रहा है। इसके चलते रामलला को बमुश्किल पांच घंटे ही विश्राम मिल पाता था। रामलला की उपासना राममंदिर में बाल रूप में होती है। एक राजकुमार की तरह उनकी सेवा-उपासना की जाती है। रामलला को आराम देने के लिए दर्शन की समय अवधि में बदलाव किया गया है। वहीं बुधवार को भी रामलला के दरबार में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। रामलला को पान की गिलौरियां भी भोग में अर्पित की गईं।
विज्ञापन

राममंदिर में वीआईपी दर्शन की भी होड़ है। बुधवार की सुबह नाै बजे से ही वीआईपी दर्शन के सभी स्लॉट फुल हो गए। यही नहीं बृहस्पतिवार की सुबह के 11 बजे तक के स्लॉट भी बुधवार को ही भर गए। वीआईपी दर्शन के लिए दो-दो घंटे के सात स्लॉट निर्धारित किए गए हैं। बुधवार को 2500 से अधिक वीआईपी श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। राममंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि वीआईपी दर्शन की होड़ अधिक है, वीआईपी स्लॉट बहुत तेज से फुल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed