फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ram, Raghurai and Janaki went to the forest with him...

Ayodhya News: वन चले राम रघुराई और संग जानकी माई...

Fri, 26 Sep 2025 12:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 12:28 AM IST
सार

अयोध्या के सरयू तट स्थित रामकथा पार्क में फिल्मी कलाकारों द्वारा राम वनगमन की भावपूर्ण रामलीला मंचित की गई। राम की भूमिका में राहुल बूचर और सीता की भूमिका में मणिका विश्वकर्मा ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

विज्ञापन
Ram, Raghurai and Janaki went to the forest with him...
राम कथा पार्क में रामलीला का मंचन करते कलाकार

विस्तार

अयोध्या। सरयू तट स्थित रामकथा पार्क में फिल्मी कलाकारों से सजी रामलीला में बृहस्पतिवार को राम वनगमन का मंचन किया गया। राम की भूमिका में अभिनेता राहुल बूचर व सीता की भूमिका में मिस यूनिवर्स इंडिया मणिका विश्वकर्मा ने छाप छोड़ी। श्री राम वन गमन की लीला ने भक्तों को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

रामलीला मंचन के क्रम में अयोध्या में भगवान श्री राम के राजतिलक की तैयारी चल रही है। उधर, मंथरा राम के राजतिलक की बात सुनकर दुखी हो जाती है और कैकई को तरह-तरह से भड़काती है। कैकेयी मंथरा की बातों में आकर कोप भवन में चली जाती हैं। राजा दशरथ मनाने पहुंचते हैं तो कैकेयी उन्हें अपने दो वर की याद दिलाती हैं। एक वर में भरत के लिए सिंहासन और दूसरे में राम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगती है। अगला दृश्य अवधपुरी का है। भगवान राम पिता की आज्ञा का पालन करने के लिए वन जाने को तैयार हो जाते हैं। अवधपुरी में शोक का माहौल होता है। वन चले राम रघुराई और संग जानकी माई, लक्ष्मण जैसा भाई... पार्श्व संगीत भक्तों को भाव विभोर कर देता है। राम, सीता, लक्ष्मण वनवासी भेष में आते हैं और वन के लिए प्रस्थान करते हैं। समिति के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बताया कि रामलीला में शुक्रवार को राज्य सूचना आयुक्त पीएन द्विवेदी निषाद राज की भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन

जीवन भर याद रहेगी मां सीता की भूमिका : मणिका

रामलीला में मां सीता की भूमिका निभाने वाली मिस यूनिवर्स इंडिया मणिका विश्वकर्मा ने बृहस्पतिवार को रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जितना सोचा था, उससे कहीं ज्यादा अयोध्या सुंदर है। मां सीता की भूमिका निभाना एक बड़ी चुनौती है। मां सीता का चरित्र महान है, उसे जीवंत करने के लिए कड़ी मेहनत की है। यह भूमिका उन्हें जीवन भर याद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed