फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ram Path caves in; questions raised over construction quality

Ayodhya News: फिर धंसा राम पथ, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

Sat, 20 Jun 2026 10:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 20 Jun 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Ram Path caves in; questions raised over construction quality
रामपथ के जलकल के पास धंसी सड़क।
अयोध्या। करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित राम पथ एक बार फिर धंसने के कारण चर्चा में आ गया है। शनिवार को अमानीगंज स्थित जलकल विभाग के पास सड़क पर अचानक होल बन गया, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े होने लगे हैं। बताया जा रहा है कि सीवर लाइन के ऊपर सड़क का हिस्सा धंस गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों में चिंता बढ़ गई।
विज्ञापन


राम मंदिर से जुड़े प्रमुख मार्गों में शामिल लगभग 13 किलोमीटर लंबे राम पथ का निर्माण राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में गिना जाता है। लेकिन सड़क के बार-बार धंसने की घटनाओं ने इसकी गुणवत्ता को लेकर नई बहस छेड़ दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि राम पथ पर पहले भी कई स्थानों पर सड़क धंसने और क्षतिग्रस्त होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हर बार मरम्मत के बाद समस्या दोबारा सामने आने से लोगों में नाराजगी है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी सड़क निर्माण में अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

प्रारंभिक तौर पर सीवर लाइन के आसपास मिट्टी धंसने को कारण माना जा रहा है, हालांकि तकनीकी जांच के बाद ही वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ने बताया कि सड़क की तत्काल मरम्मत करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed