फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ram Mandir: Now the wheel chair driver of Ram Mandir will be seen in saffron dress, the trust did not implemen

राम मंदिर: अब भगवा ड्रेस में नजर आएंगे राममंदिर के व्हील चेयर चालक, ट्रस्ट ने लागू किया ड्रेस कोड

Thu, 14 Nov 2024 10:01 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 14 Nov 2024 10:01 PM IST
सार

Ram Mandir Dress Code: राम मंदिर ट्रस्ट ने अपने कर्मचारियों पर ड्रेस कोड लागू कर दिया है। साथ ही अब प्राइवेट व्हील चेयर चालक अब राम जन्म भूमि पथ पर प्रवेश नहीं पा सकेंगे। 

विज्ञापन
Ram Mandir: Now the wheel chair driver of Ram Mandir will be seen in saffron dress, the trust did not implemen
राम मंदिर ने लागू किया ड्रेस कोड। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 राममंदिर के व्हील चेयर चालक अब भगवा ड्रेस में नजर आएंगे। व्हील चेयर चालकों के लिए राममंदिर ट्रस्ट की ओर से ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। व्हील चेयर चालक अब भगवा टी-शर्ट में नजर आएंगे। इस टी शर्ट पर श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट लिखा हुआ होगा। साथ ही ट्रस्ट का लोगों भी बना है। ड्रेस कोड लागू होने से प्राइवेट व्हील चेयर चालक अब श्रीरामजन्मभूमि पथ पर प्रवेश नहीं कर पाएंगे, इससे श्रद्धालुओं को सुविधा होगी।

विज्ञापन


राममंदिर ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क व्हील चेयर की सुविधा प्रदान की जाती है। जो श्रद्धालु दिव्यांग हैं या फिर 70 वर्ष से अधिक के हैं वे व्हील चेयर की सेवा ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें रामजन्मभूमि पथ पर बने तीर्थ यात्री सेवा केंद्र के काउंटर पर मात्र अपना आधार कार्ड दिखाना होगा। 
विज्ञापन


आधार कार्ड दिखाने पर उन्हें व्हील चेयर की सुविधा प्राप्त होगी। एक चालक भी ट्रस्ट की ओर से दिया जाता है। चालक को 150 रुपये देने होते हैं, यह शुल्क निर्धारित है। ट्रस्ट की ओर से 100 व्हील चेयर की सुविधा है, इसको चलाने के लिए 100 चालक भी रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बतातें चलें कि प्राइवेट व्हील चेयर चालकों की भी भरमार हो गई है। आए दिन श्रद्धालुओं से प्राइवेट व्हील चेयर चालक मनमाने तरीके से पैसे वसूलते थे। कई बार प्राइवेट व्हील चेयर चालक रामजन्मभूमि पथ तक पहुंच जाते थे। अब ड्रेस कोड लागू हो जाने से प्राइवेट व्हील चेयर चालक राममंदिर की ओर नहीं जा सकेंगे। केवल ट्रस्ट की ओर से रखे गए चालक ही राममंदिर में प्रवेश कर पाएंगे। चालकों के लिए ड्रेसकोड की पुष्टि ट्रस्ट के सदस्य डॉ़ अनिल मिश्र ने की है।

यात्री सेवा केंद्र पर मिलेगी जरूरी जानकारी
यात्री सेवा केंद्र के प्रवेश द्वार पर ट्रस्ट की ओर से राममंदिर में दर्शन, आरती व पास से संबंधित जरूरी जानकारियों को सूचना पट हिंदी व अंग्रेजी में लगा दिया गया है। इस सूचना पट में राममंदिर के खुलने से लेकर बंद होने तक के समय की जानकारी दी गई है। 


रामलला की आरती कब-कब होती है यह भी श्रद्धालुओं को बताया गया है। पास किन-किन तरीकों से बनते हैं, यह जानकारी भी दी गई है। साथ ही श्रद्धालुओं को सचेत भी किया गया है कि ट्रस्ट की ओर से किसी भी सुविधा के लिए शुल्क नहीं लिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed