फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ram Mandir construction: A story of faith, struggle and success

राम मंदिर निर्माण : आस्था, संघर्ष और सफलता की गाथा

Mon, 02 Jun 2025 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 02 Jun 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Ram Mandir construction: A story of faith, struggle and success
अयोध्या। राम दरबार की स्थापना की तैयारियों के बीच मंदिर निर्माण का कार्य पूर्णता की ओर है। राम मंदिर निर्माण की यात्रा भारत के इतिहास की एक लंबी, संघर्षपूर्ण और प्रेरणादायक कथा है। यह सफर आसान नहीं रहा। दशकों के कानूनी संघर्ष, सामाजिक आंदोलन और तकनीकी चुनौतियों को पार कर यह सपना साकार हो रहा है।
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण का आधार 500 वर्षों से अधिक पुराने विवाद पर टिका है। वर्षों तक यह मामला अदालतों में चलता रहा। अंततः नौ नवंबर 2019 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने फैसला सुनाया। इससे विवादित भूमि पर राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया गया। इसके बाद केंद्र सरकार ने फरवरी 2020 में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन किया, जिसे मंदिर निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई। राम मंदिर के निर्माण का शुभारंभ पांच अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूमि पूजन कर किया।
विज्ञापन

इतिहासकार डॉ. हरिप्रसाद दुबे कहते हैं कि राम मंदिर निर्माण की यह यात्रा केवल ईंटों की कहानी नहीं है। यह भारत की सांस्कृतिक आत्मा, तकनीकी दक्षता, और अडिग संकल्प का संगम है। जब यह मंदिर पूर्ण रूप से बनकर सामने आएगा, तो यह न केवल भगवान श्रीराम की उपासना का स्थान होगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा भी रहेगा कि जब संकल्प अडिग हो, तो कोई बाधा स्थायी नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंदिर की नींव के लिए जब प्रारंभिक टेस्ट पाइलिंग की गई, तो वह तकनीकी रूप से विफल सिद्ध हुई। इंजीनियरों ने पाइलिंग किए गए खंभों पर जब भूकंप जैसे झटके दिए तो खंभों में दरार आ गई। भूमि की स्थिति के कारण अपेक्षित मजबूती नहीं मिल पा रही थी। इसके चलते इंजीनियरों को पूरी नींव की डिजाइन फिर से बनानी पड़ी।

टेस्ट पाइलिंग फेल होने के बाद नींव की नई डिजाइन तैयार कराई गई। इसमें छह महीने लग गए नई नींव में आरसीसी (रोलर कंपैक्ट कंक्रीट) का उपयोग किया गया। इसके तहत 50 फीट गहराई तक खोदाई कर उस पर पत्थरों की चट्टान डाली गई। इसके ऊपर 21 फीट ऊंचा फाउंडेशन बनाया गया। इसके बाद मंदिर निर्माण का काम प्रारंभ हुआ। नींव अब इस तरह तैयार की गई है कि यह हजारों वर्षों तक बिना क्षति के टिक सके।

- जैसे ही निर्माण की गति पकड़ने लगी, कोविड-19 महामारी ने देश को जकड़ लिया। लॉकडाउन, श्रमिकों की कमी और स्वास्थ्य नियमों के कारण राम मंदिर निर्माण का काम भी प्रभावित हुआ। काम की गति धीमी हो गई। फिर भी, एक भी दिन निर्माण पूर्णतः बंद नहीं हुआ, जो प्रतिबद्धता का परिचायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed