फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Rally of devotees continues, 10 thousand vehicles on the roads

Ayodhya News: श्रद्धालुओं का रेला जारी, सड़कों पर 10 हजार वाहन

Sun, 09 Feb 2025 08:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 09 Feb 2025 08:47 PM IST
विज्ञापन
Rally of devotees continues, 10 thousand vehicles on the roads
अयोध्या। रामनगरी में श्रद्धालुओं का रेला लगातार जारी है। रविवार को भी सात लाख से अधिक श्रद्धालु रामनगरी पहुंचे। उमड़े श्रद्धालुओं ने पावन सलिला सरयू में डुबकी लगाकर रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। श्रद्धालुओं के वाहनों को अयोध्या धाम की सीमा पर ही रोक दिया जा रहा है जिससे वे अंदर बने पार्किंग स्थलों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस कारण हनुमान गुफा, पंचकोसी परिक्रमा मार्ग, चक्रतीर्थ के आस-पास सड़कों पर ही रोजाना 10 हजार से अधिक वाहन खड़े किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

वीकेंड पर रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। वहीं भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन की ओर से लागू किया गया नया यातायात प्लान ही श्रद्धालुओं को परेशान कर रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी अयोध्या वासियों को हो रही है। रविवार को टेढ़ी बाजार से श्रद्धालुओं को कटरा तिराहे से राजघाट की ओर मोड़ दिया गया। वहां से श्रद्धालु बंधा तिराहा तक पहुंचे। फिर सरयू स्नान करने के बाद राम मंदिर व हनुमानगढ़ी पहुंचने में उन्हें लंबा पैदल चलना पड़ा। सरयू स्नान से लेकर दर्शन-पूजन करने में छह से आठ घंटे लग जा रहे हैं। अयोध्या धाम आने वाले श्रद्धालुओं को 10 से 15 किमी. तक पैदल चलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अयोध्या धाम की सीमा के बाहर पार्किंग न होने से वाहन स्वामियों को परेशानी हो रही है। वाहन स्वामी जहां-तहां सड़कों पर वाहन खड़े कर रहे हैं। कुछ लोग अवैध तरह से पार्किंग का संचालन कर रहे हैं। ये श्रद्धालुओं से वाहन की पार्किंग करने पर मनमाना किराया भी वसूल रहे हैं। पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के एक बड़े हिस्से में दोनों तरफ वाहनों की कतार दिन-रात लगी नजर आती है। चक्रतीर्थ के पास खाली मैदान में गाड़ियों को रोका जा रहा है। हनुमान गुफा के पास सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की पार्किंग की जा रही है। श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण का काम भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed