फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Raja Man Singh's house, worth two crore rupees, was also confiscated

Ayodhya News: राजा मान सिंह का दो कराेड़ का मकान भी कुर्क

Fri, 19 Dec 2025 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 19 Dec 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Raja Man Singh's house, worth two crore rupees, was also confiscated
रानी बाजार। निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी के आरोपी सपा नेता व जिला पंचायत सदस्य राजा मानसिंह के ऊपर शासन का शिकंजा कसता जा रहा है। बृहस्पतिवार को होटल कुर्क होने के बाद शुक्रवार को डीएम के आदेश पर सरियावां गांव में निर्मित उसके दो करोड़ रुपये के रिहायशी मकान व कार्यालय को कुर्क किया गया। आरोप है कि सपा नेता ने अपने गैंग के साथियों के साथ अयोध्या के अतिरिक्त प्रदेश के अन्य जिलों में भी ठगी का जाल फैलाया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को थाना राम जन्मभूमि व थाना पूरा कलंदर की पुलिस ने सरियावां गांव में पहुंचकर मुनादी कराई। इसके बाद रिहायशी मकान को यूपी गैंगस्टर एक्ट धारा 14(1) के तहत कुर्क किया। नायब तहसीलदार सोहावल रिशु जैन ने बताया कि यह मकान गाटा संख्या 103 के 4000 वर्ग फीट में निर्मित है जो मानसिंह व उसकी पत्नी नीतू सिंह के नाम दर्ज है। जमीन और मकान की कीमत लगभग दो करोड़ रुपये है। थाना प्रभारी राम जन्मभूमि अभिमन्यु शुक्ला ने बताया कि उसके उसके खिलाफ धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। इसी के आधार पर मकान कुर्क किया गया है। कुर्की के समय थाना पूरा कलंदर प्रभारी मनोज शर्मा, थाना राम जन्मभूमि के जितेंद्र प्रताप सिंह, आलोक कुमार व शोभाराम यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed