{"_id":"68b07230a8a9ab75be0fac61","slug":"raised-voice-on-farmers-issue-shut-down-the-black-market-of-fertilizers-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1357905-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: किसानों के मुद्दे पर भरी हुंकार, बंद करें खाद का काला बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: किसानों के मुद्दे पर भरी हुंकार, बंद करें खाद का काला बाजार
Thu, 28 Aug 2025 08:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 28 Aug 2025 08:43 PM IST
विज्ञापन
मिल्कीपुर। पांच नंबर चौराहे पर समाजवादी पार्टी की ओर से बृहस्पतिवार को यूरिया की किल्लत व किसानों की विभिन्न समस्याओं के विरोध में मिल्कीपुर से पार्टी के प्रत्याशी रहे अजीत प्रसाद की अगुवाई में सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित चार सूत्री मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान सभा को संबोधित करते हुए सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि किसान परेशान हैं और खाद की कालाबाजारी हो रही है। इसे तत्काल बंद कराया जाए। छुट्टा मवेशी एक तरफ जहां किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ लोगों की जान भी ले रहे हैं। इसके बाद भी सरकार कुछ नहीं कर रही है। छुट्टा मवेशियों का उचित प्रबंध करने में भाजपा सरकार पूरी तरीके से फेल है। मिल्कीपुर उपचुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए सांसद ने कहा कि सरकारी मशीनरी सत्ताधारी पार्टी के इशारे पर काम कर रही थी।
अजीत प्रसाद ने कहा कि जिस तरीके से भाजपा की सरकार में किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा है, 2027 में इसका हिसाब होगा। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि सपा ने हमेशा किसानों, मजदूरों, मजलूमों व गरीबों के हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ी है। सपा प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि प्रदर्शन व सभा में प्रदेश सचिव छोटे लाल यादव, शावेज जाफरी, पृथ्वीराज यादव, रामजी पाल सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।