Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Rainfall affects crop sowing, disrupts power supply

Ayodhya News: बारिश से फसलों की बोआई प्रभावित, बिजली आपूर्ति बाधित

Fri, 31 Oct 2025 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Rainfall affects crop sowing, disrupts power supply
बारिश के चलते खेत में कटी धान की फसल भीगी - फोटो : बारिश के चलते खेत में कटी धान की फसल भीगी
मिल्कीपुर। बेमौसम बरसात से धान व उड़द की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। बोआई भी प्रभावित हुई है। बिजली आपूर्ति बृहस्पतिवार सुबह से ही बाधित है। खेतों में धान व उड़द की फसलें तैयार हैं। कुछ किसानों की धान व उड़द की फसल कटी हुई है। बारिश होने से मड़ाई नहीं हो पाई। जिन किसानों ने आलू की बोआई कर दी है, उनके बीजों के सड़ने की आशंका है। खराब मौसम के चलते कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुबह से ही बाधित रही। क्षेत्र में मांगलिक कार्यक्रमों व भंडारों के आयोजकों को कठिनाई का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


कटी फसल भीगी, अंकुरण का खतरा



गौराघाट। बीकापुर क्षेत्र में हुई भारी बारिश ने कटाई और बोआई दोनों को बाधित किया है, जिससे किसान चिंतित हैं। कई किसानों ने अपनी धान की फसल काटकर खेतों में इकट्ठा कर रखी थी, जबकि कुछ ने दाने निकालने का काम भी किया था। बारिश के कारण कटी हुई धान की फसल पूरी तरह भीग गई। इससे फसल अब बटोरने लायक नहीं रही और धान के दानों में अंकुरित होने की आशंका बढ़ गई है। आलू की बोआई के लिए तैयार खेत खराब हो गए हैं।
विज्ञापन


मौसम की मार से फसल सहेजने की चिंता बढ़ी

रौजागांव। बेमौसम हुई बारिश से खेत में कटी पड़ी धान की फसल ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसान धान की कटाई के बाद फसल को खेत में सूखा रहे थे। बेमौसम बारिश से फसल भीग गई है। कुछ धान की फसल तैयार भी है। मौसम की मार से फसल सहेजने की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बरसात से धान की मढाई प्रभावित



रानी बाजार। तीन दिनों से मौसम में परिवर्तन को देखते हुए किसानों ने धान की मड़ाई बहुत तेजी से शुरू की थी। मौसम में नमी होने से बहुत कम किसान ही मड़ाई कर पाए थे। बृहस्पतिवार सुबह से अनवरत वर्षा होने से धान की मड़ाई पूरी तरह से बंद हो गई। अमौना ग्राम निवासी मोनू पांडेय ने बताया कि कई एकड़ धान की फसल खराब होने का डर सता रहा है। बरसात होने से दाने काले पड़ने के साथ अंकुरण हो जाता है, जिससे बाजार में बिक्री नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed