फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Raids conducted after worms were found in Rasmalai

Ayodhya News: रसमलाई में कीड़ा मिलने के बाद छापा

Thu, 17 Sep 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 17 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Raids conducted after worms were found in Rasmalai
भेलसर। रसमलाई में कीड़े मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने भेलसर चौराहा स्थित रामनरेश मिष्ठान भंडार पर छापा मारा। सहायक खाद्य आयुक्त देवाशीष उपाध्याय के नेतृत्व में पहुंची टीम को मिठाई बनाने वाले स्थान पर गंदगी मिली, जिस पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

मामला सोमवार रात का है। सीवन-वाजिदपुर निवासी फैसल ने दुकान से खरीदी रसमलाई में कीड़ा देखा और संचालक दिनेश कुमार साहू से शिकायत की। संतोषजनक जवाब न मिलने पर फैसल ने वीडियो बना लिया, जो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की गई।
विज्ञापन

जांच के दौरान प्रतिष्ठान के कर्मचारी रसमलाई, लड्डू समेत अन्य मिठाइयां हटाते नजर आए। सहायक खाद्य आयुक्त ने बताया कि रबड़ी, छेना, लड्डू और रसमलाई के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed