फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Queen Ho's statue will strengthen Ayodhya-South Korea ties

Ayodhya News: अयोध्या-दक्षिण कोरिया के रिश्तों को मजबूत करेगी रानी हो की प्रतिमा

Wed, 24 Dec 2025 08:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 24 Dec 2025 08:44 PM IST
विज्ञापन
Queen Ho's statue will strengthen Ayodhya-South Korea ties
21- कोरिया पार्क में क्वीन हो की प्रतिमा का अनावरण करते महापौर- संवाद
अयोध्या। रामनगरी बुधवार को एक ऐतिहासिक अवसर की साक्षी बनी। अयोध्या और दक्षिण कोरिया के मधुर संबंधों की कहानी बयां कर रहे कोरिया पार्क में करक वंश की रानी हो की मूर्ति का भव्य अनावरण महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने किया। इसी के साथ अयोध्या और कोरिया के रिश्तों को नया आयाम मिला। अनावरण समारोह के साथ ही इंडो-कोरियन फेस्ट का भी शुभारंभ हुआ। इसी के साथ कोरिया पार्क आम श्रद्धालुओं के लिए भी खोल दिया गया है।
विज्ञापन

अनावरण समारोह में कोरिया के प्रतिनिधिमंडल को भी शामिल होना था, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से वह फ्लाइट कैंसिल हो गई जिससे दल को अयोध्या नहीं आ पाया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि महारानी हो की प्रतिमा अयोध्या और कोरिया के ऐतिहासिक रिश्तों का जीवंत प्रतीक है। यह प्रतिमा न सिर्फ कोरिया पार्क की पहचान बनेगी, बल्कि दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक, पर्यटन और भावनात्मक संबंधों को और मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि अयोध्या की राजकुमारी, जो लगभग 2000 वर्ष पूर्व समुद्री मार्ग से कोरिया गई थीं, वहां के कांस्य वंश की जननी मानी जाती हैं। आज भी दक्षिण कोरिया में उनका गहरा सम्मान और व्यापक प्रभाव देखने को मिलता है। हम अपने उस पूर्वज को श्रद्धा के साथ स्मरण कर रहे हैं, जिन्होंने अयोध्या से कोरिया जाकर दोनों प्राचीन सभ्यताओं के बीच सेतु का कार्य किया।
विज्ञापन

महापौर ने कहा कि इंडो-कोरियन फेस्ट से भी अयोध्या को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिलेगी। इस पहल से पर्यटन को नई उड़ान मिलेगी और अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक सहयोग को भी बढ़ावा मिलेगा। इंडो-कोरियन फेस्ट में लोक कलाकारों ने विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान पर्यटन अधिकारी बृजपाल सिंह, पार्क के संचालन राहुल शर्मा, चीफ कोऑर्डिनेटर वंदना शर्मा, आरएम अयोध्या अरविंद कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रॉक स्टोन मटेरियल से निर्मित है प्रतिमा
पार्क की चीफ कोऑर्डिनेटर वंदना शर्मा ने बताया कि क्वीन हो मेमोरियल पार्क अयोध्या और कोरिया के ऐतिहासिक रिश्तों का प्रतीक स्थल है। महारानी हो अयोध्या की राजकुमारी थीं, जो लगभग 2000 वर्ष पूर्व समुद्री मार्ग से कोरिया गईं और वहां के राजा से विवाह किया। उनके माध्यम से दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों की मजबूत नींव पड़ी। उन्होंने जानकारी दी कि स्थापित की गई प्रतिमा लगभग 12 फीट ऊंची है। रॉक स्टोन मटेरियल से निर्मित यह प्रतिमा अत्यंत आकर्षक ढंग से डिजाइन की गई है। इसका निर्माण कोरिया के कुशल कारीगरों की ओर से किया गया है और इसे अयोध्या तक पहुंचाने में लगभग 20 दिन का समय लगा।


21 करोड़ से हुआ है पार्क का विस्तारीकरण

करीब 21 करोड़ रुपये की लागत से विकसित क्वीन हो मेमोरियल पार्क का निर्माण सितंबर 2019 में प्रारंभ हुआ था और नवंबर 2021 में इसका कार्य पूर्ण कर लिया गया था। इस पार्क का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में मार्च 2024 में किया था। पार्क में मेडिटेशन हॉल, क्वीन पवेलियन, किंग पवेलियन, वाटर टैंक, फुट ओवर ब्रिज, सब स्टेशन, ट्यूबवेल, पाथवे, शौचालय, फाउंटेन, ओपन एयर थिएटर, लैंडस्केपिंग, स्कल्प्चर, गार्ड रूम, म्यूरल, ऑडियो–वीडियो सिस्टम, बाउंड्री वॉल, पार्किंग तथा पॉड जैसी आधुनिक सुविधाओं का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed