{"_id":"696e497b4a5705793203c6b3","slug":"private-school-operators-opened-a-front-against-ad-basic-ayodhya-news-c-97-1-lu11030-141458-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: एडी बेसिक के खिलाफ निजी स्कूल संचालकों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: एडी बेसिक के खिलाफ निजी स्कूल संचालकों ने खोला मोर्चा
Mon, 19 Jan 2026 08:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 19 Jan 2026 08:40 PM IST
विज्ञापन
2-सिविल लाइन स्थित होटल में पत्रकारों से वार्ता करते भाजपा नेता डॉक्टर चंद्र प्रकाश त्रिपाठी-सं
अयोध्या। सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) कौस्तुभ नारायण सिंह पर मान्यता के नाम पर अवैध वसूली और विरोध करने पर अभद्रता करने के गंभीर आरोप लगे हैं। इन आरोपों को लेकर वित्त विहीन निजी विद्यालय संचालकों ने एडी बेसिक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को शहर के सिविल लाइन स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में वित्त विहीन स्कूल एसोसिएशन ने मामले की कड़ी निंदा की।
संगठन के संरक्षक प्रतिपाल सिंह पाली ने बताया कि 14 जनवरी को संगठन के अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. चंद्र प्रकाश त्रिपाठी अपने विद्यालय की प्राथमिक मान्यता के नवीनीकरण के संबंध में एडी बेसिक कार्यालय गए थे। उन्होंने कहा कि विद्यालय पिछले 26 वर्षों से संचालित है। इसकी मान्यता के नवीनीकरण के लिए जब कार्यालय में गए तो वहां पर कहा गया कि वर्ष 2012 से पहले का कोई रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है।
आरोप है कि कार्यालय में तैनात लिपिक ने मान्यता नवीनीकरण के लिए दो लाख रुपये की मांग की। इस पर जब डॉ. त्रिपाठी एडी बेसिक कौस्तुभ नारायण सिंह से बात करने उनके कक्ष में पहुंचे तो वह आक्रोशित होकर अभद्र व्यवहार करने लगे और रुपये न देने पर धमकी देते हुए कहा कि यदि अधिकारी स्तर पर गए तो और अधिक राशि देनी पड़ेगी। संगठन ने आरोप लगाया कि एडी बेसिक कार्यालय में बिना रिश्वत के कोई काम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
प्रेसवार्त में डॉ. चंद्र प्रकाश त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि एडी बेसिक अपने पूर्व तैनाती के दौरान भी विवादों में रहे हैं। सुल्तानपुर में उनके खिलाफ कई गंभीर आरोप लगे थे और आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच भी चल रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण की शिकायत नगर विधायक और रुदौली विधायक से की गई है। साथ ही कमिश्नर को कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र सौंपा गया है। अगर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है तो संगठन सड़क से लेकर शासन स्तर तक आंदोलन करेगा। प्रेसवार्ता में एडी बेसिक के निलंबन, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और लंबित मामलों में शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई। इस मौके पर संगठन के सचिव ब्रजेश यादव, महामंत्री प्रदीप तिवारी, बलबन सिंह, जितेंद्र पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
सारे आरोप निराधार हैं : कौस्तुभ
एडी बेसिक कौस्तुभ नारायण सिंह ने सारे आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि स्कूल की मान्यता के लिए दस्तावेज एक सप्ताह पहले प्राप्त हुए थे। उनमें पुरानी मान्यता से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज शामिल नहीं था, जिसके कारण उन्हें वापस कर दिया गया। उन्होंने दो लाख की मांग के आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया। कहा कि यदि इस संबंध में कोई भी साक्ष्य उपलब्ध है, तो उसे प्रस्तुत करें। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।