फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Prayed for a long life in the morning, took away life in the afternoon

Ayodhya News: सुबह दी लंबी उम्र की दुआ, दोपहर में छीन ली जिंदगी

Mon, 14 Jul 2025 09:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 14 Jul 2025 09:06 PM IST
विज्ञापन
Prayed for a long life in the morning, took away life in the afternoon
अयोध्या। सुबह के समय युवक ने प्रेमिका को लंबी उम्र की दुआ दी और दोपहर में अपने हाथों से उसकी जिंदगी छीन ली। शहर के देवकाली स्थित गौरी शंकर पैलेस में रविवार को हुई प्रेमी युगल की मौत की कहानी कुछ ऐसी ही है, जिसे जानकर हर कोई स्तब्ध है।
विज्ञापन

बाराबंकी के दरियाबाद थाना क्षेत्र के गाजीपुर निवासी अरोमा रावत ने अगस्त, 2023 में मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में बीएससी नर्सिंग में दाखिला लिया था। उसी समय प्रवेश लेने वाले देवरिया के रामचंद्र शुक्ल नगर, भुजौली निवासी आयुष कुमार गुप्ता से उसकी मुलाकात हुई। इसके कुछ ही दिनों में दोनों में एक-दूसरे के प्रति प्रेम पनपने लगा। लगभग छह माह बाद फर्जी ढंग से दाखिला लेने के कारण युवक को कॉलेज से निकाल दिया गया। केस दर्ज होने के बाद उसे तीन महीने तक जेल में रहना पड़ा था। जेल से छूटने के बाद उसने गोरखपुर के एक कॉलेज में बीसीए में दाखिला ले लिया। दोनों में भौतिक दूरियां बढ़ने के बाद भी उनमें प्रेम कम नहीं हुआ। युवक अक्सर अरोमा से मिलने अयोध्या आता था। फोन पर लगातार संपर्क बना रहा।
विज्ञापन

12 जुलाई को अरोमा का जन्मदिन था। क्लास का हवाला देकर दोनों ने रविवार को मिलने का निर्णय लिया। जन्मदिन मनाने के लिए युवक अगले दिन अयोध्या आया। युवक ने घर पर गोरखपुर में दुर्घटना में घायल एक दोस्त को देखने की जानकारी दी तो अरोमा वार्डेन को कैंटीन जाने की बात कहकर निकली थी। फिर दोनों होमस्टे में सुबह लगभग 10 बजे हंसी-खुशी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष ने अरोमा को जन्मदिन की बधाई दी। इसे अनूठे अंदाज में सेलिब्रेट भी किया। एक-दूसरे के साथ लंबा वक्त गुजारा। प्यार में डूबी अरोमा को आभास भी न था कि कुछ देर पहले ही जिंदगी की दुआ करने वाला आयुष अगले ही पल उसे दुनिया से ही विदा कर देगा। हालांकि, उनके बीच आखिर ऐसा क्या चल रहा था, युवक के मन में कौन सी बात चल रही थी, जिस वजह से उसने ऐसा खतरनाक निर्णय लिया, आदि सवालों के जवाब उन्हीं के साथ दफन हो गए हैं।


एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। शवों के पोस्टमार्टम के बाद भोर में परिजन अंतिम संस्कार के लिए लेकर गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed