{"_id":"68ebc5428d78d194c00d0af2","slug":"pranati-won-the-10m-rifle-mens-event-and-uma-won-the-womens-event-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1424688-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 10 मीटर राइफल पुरुष में प्रनत व महिला वर्ग में उमा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 10 मीटर राइफल पुरुष में प्रनत व महिला वर्ग में उमा ने मारी बाजी
Sun, 12 Oct 2025 08:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 12 Oct 2025 08:42 PM IST
विज्ञापन
14- मेडल के साथ पिस्टल और राइफल प्रतियोगिता विजेता प्रतिभागी- संवाद
अमानीगंज। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के क्रीड़ा विभाग की ओर से संत भीखादास रामजस स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मोहली में आयोजित अंतर महाविद्यालयीय पुरुष व महिला पिस्टल और राइफल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। विजेता प्रतिभागियों को मेडल व पुरस्कार प्रदान किया गया। 10 मीटर राइफल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में साकेत कॉलेज के प्रनत पाल सिंह व बालिका वर्ग में देव इंद्रावती पीजी कॉलेज, अंबेडकर नगर की उमा तिवारी ने बाजी मारी।
10 मीटर पिस्टल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में साकेत कॉलेज के भाष्कर पांडेय व महिला वर्ग में संत भीखा दास रामजस कॉलेज, मोहली की साक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध 14 महाविद्यालयों के 65 प्रतिभागी शामिल हुए। राइफल प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में बाबा विश्वनाथ कॉलेज, बीकापुर के जय तिवारी ने दूसरा और राम जानकी पीजी कॉलेज रामनगर, अमावासूफी के शिखर सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
महिला वर्ग में अवध विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर की अर्पिता सिंह ने दूसरा व कुंवरि चंद्रावती पीजी कॉलेज की नुसरत जहां ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पिस्टल प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में बाबा विश्वनाथ पीजी कॉलेज के शेर बहादुर ने दूसरा और विमला सिंह मेमोरियल काॅलेज के उत्कर्ष सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पर्यवेक्षक डॉ. अनुराग पांडेय ने बताया कि विजयी प्रतिभागियों में से चयनित प्रतिभागी अखिल भारतीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
समापन समारोह में प्राचार्य डॉ. सर्वेश तिवारी ने विजयी प्रतिभागियों को शुभकामना देते हुए कहा कि असफल प्रतिभागियों को भी निराश न होकर निरंतर अभ्यास और प्रयास करते रहना चाहिए। सतत अभ्यास से ही सफलता मिलती है। इस अवसर पर प्रबंधक डॉ. एनसी तिवारी, आयोजन सचिव डॉ. शैलेश तिवारी, पर्यवेक्षक डॉ. मनीष सिंह, डॉ. अर्जुन सिंह, डॉ. अनिल मिश्र, डॉ. आरके तिवारी और डॉ. मनोज दुबे मौजूद रहे।