फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Pradhans of 772 Gram Panchayats will be exposed to the provisions of Lord Ram

Ayodhya News: 772 ग्राम पंचायतों में जी राम जी के प्रावधानों से रुबरु होंगे प्रधान

Wed, 31 Dec 2025 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 31 Dec 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Pradhans of 772 Gram Panchayats will be exposed to the provisions of Lord Ram
अयोध्या। जिले की सभी 772 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन-ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना के प्रावधानों से रुबरु कराया जाएगा। इसके लिए 11 ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। छह ब्लॉकों में बैठकों के आयोजन में रूचि न लेने पर खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) से जवाब-तलब किया गया है।
विज्ञापन




वीबी-जी राम जी केंद्र सरकार का एक नया कानून है। इसने मौजूदा मनरेगा की जगह ली है और ग्रामीण परिवारों को हर साल 100 दिनों के बजाय 125 दिनों की रोजगार गारंटी देगा। इसका उद्देश्य विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करना, ग्रामीण आजीविका को मजबूत करना और स्थानीय योजना के साथ बुनियादी ढांचे के विकास को जोड़ना है। यह कानून ग्रामीण रोजगार और आजीविका को सशक्त बनाने के लिए आधुनिक और एकीकृत दृष्टिकोण प्रदान करता है। इसमें ग्राम पंचायतें योजना निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी और श्रमिकों को समय पर मजदूरी और बेरोजगारी भत्ता सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन




इस योजना के सुचारू व प्रभावी कार्यान्वयन और जन-जागरूकता के लिए जिले के सभी विकासखंड में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन कर ग्रामीणों को योजना की विस्तृत जानकारी देने की कार्ययोजना पर अमल शुरू कर दिया गया है। ग्राम सभाओं के माध्यम से ग्रामीणों को योजना के उद्देश्य, प्रावधान व लाभ से अवगत कराया जा रहा है। योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर पोस्टर, बैनर, होर्डिंग्स, नारा लेखन, दीवार लेखन जैसे जनजागरूकता माध्यमों का प्रभावी उपयोग किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण इस योजना से जुड़ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन








जिला पंचायत राज अधिकारी अविनाश कुमार ने अमर उजाला को बताया कि सोहावल ब्लॉक की 56 में से 36, पूरा बाजार की 54 में से 28, मसौधा की 57 में से 14, बीकापुर की 75 में से आठ और मया बाजार की 83 में से सात ग्राम पंचायतों में विशेष बैठकों का आयोजन किया जा चुका है। इन ग्राम पंचायतों की ओर से पंचायत निर्णय पोर्टल पर बैठकों के निर्णय को भी अपलोड कर दिया गया है। इसके विपरीत मिल्कीपुर, मवई, रुदौली, अमानीगंज, हैरिंग्टनगंज और तारुन ब्लॉक में अभी बैठकों की प्रगति निराशाजनक है। मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह की ओर से इन विकासखंडों के बीडीओ से जवाब-तलब करते हुए बैठकों के आयोजन की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed