फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Politics heats up, anger erupts on social media too

Ayodhya News: गरमाई सियासत, सोशल मीडिया पर भी फूटा आक्रोश

Sun, 22 Sep 2024 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 22 Sep 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Politics heats up, anger erupts on social media too
अयोध्या। सपा सांसद के पुत्र अजीत प्रसाद पर युवक को अगवा करके मारपीट का आरोप लगने के बाद जिले की सियासत गरमा गई है। सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर आक्रोश फूट रहा है। मिल्कीपुर उपचुनाव में ब्राह्मण मतों को साधने के लिए इसे भी मुद्दा बनाने की तैयारी भाजपा नेताओं की तरफ से दिख रही है। वहीं, सपा इस मामले को राजनीति से प्रेरित बताकर पल्ला झाड़ रही है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली में रवि तिवारी ने अजीत प्रसाद के खिलाफ जमीन विवाद में अगवा करके मारपीट व जान से मारने की धमकी के मामले में केस दर्ज कराया। जैसे ही युवक ने तहरीर दी, जिले की सियासत ने एक बार फिर से करवट ले ली। रौनाही के हाजीपुर बरसेंडी में हुई दलित की मौत के मामले में आंदोलन की चेतावनी दे चुकी सपा के दांव को फेल करने का भी भाजपा को मानो मौका मिल गया।
विज्ञापन


शनिवार से ही भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र व पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय समेत कई भाजपा नेता ने रवि तिवारी के समर्थन व सपा सांसद के विरोध में सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि मिल्कीपुर उपचुनाव में ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या को देखते हुए भाजपा इस मौके को भी भुनाने की पुरजोर प्रयास करेगी। ऐसा इसलिए भी कि यहां लगभग 60,000 ब्राह्मण मतदाता हैं, जबकि पासी मतदाताओं की संख्या करीब 55,000 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed