फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Police are scouring six districts in search of the escaped prisoners

Ayodhya News: बंदियों की तलाश में छह जिले में खाक छान रही पुलिस

Sat, 31 Jan 2026 09:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 31 Jan 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
Police are scouring six districts in search of the escaped prisoners
9-जिला जेल में ​इसी बैरक से भागे थे बंदी।-संवाद
अयोध्या। जिला जेल से बुधवार की रात भागे दोनों बंदियों की तलाश में अयोध्या समेत छह जिले में पुलिस खाक छान रही है। सूत्रों के अनुसार पुलिस के हाथ कुछ सुराग लगे हैं, जिसके आधार पर पुलिस आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन

अमेठी जिले के मुसाफिरखाना निवासी गोलू अग्रहरि और सुल्तानपुर के अमरे मऊ निवासी शेर अली बुधवार की रात जिला जेल की बाउंड्री फांदकर भाग निकले थे। उनके ऊपर हत्या, दुष्कर्म, डकैती जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। कारागार के कारापाल जितेंद्र कुमार यादव की तहरीर पर नगर कोतवाली में दोनों आरोपियों के खिलाफ बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज हुई थी। तभी से तीन टीमें उनकी तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार तकनीकी टीम को आरोपियों से संबंधित इनपुट सुल्तानपुर, अमेठी, प्रयागराज, प्रतापगढ़ और जौनपुर जिले में भी मिले हैं। इसकी पुष्टि के लिए संबंधित जिलों से संपर्क साधा गया है। अमेठी और सुल्तानपुर की टीम अयोध्या पुलिस से लगातार संपर्क में है। आरोपियों की पूर्व की गतिविधियों, उनके सगे-संबंधियों आदि से संबंधित अहम जानकारियां साझा कर रही हैं, जो छानबीन में सहायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर कोतवाल अश्विनी पांडेय ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है। अभी कोई निर्णायक सुराग सामने नहीं आया है।

मां को मुलाकात के लिए गोलू ने भिजवाया था संदेश
सूत्रों के अनुसार गोलू अग्रहरि ने किसी के माध्यम से परिजनों को जल्द मुलाकात के लिए संदेश भिजवाया था। बृहस्पतिवार की सुबह उसकी मां, उसके बहनोई को लेकर उससे मिलने आई थीं। जेल पहुंचने पर उन्हें उसके भागने की जानकारी मिली तो दंग रह गईं।


बैरक से 200 मीटर चले गए बंदी, बंदी रक्षकों नहीं लगी भनक
अपने बैरक से निकलकर दोनों बंदी लगभग 200 मीटर दूर तक चले गए और किसी बंदी रक्षक को भनक तक नहीं लगी। सूत्रों के अनुसार इतनी दूरी में ही लगभग तीन-चार सुरक्षा पॉइंट थे। यदि कोई भी सजग होता तो बंदियों के मंसूबे पूरे न होते। वहीं, सूत्रों के अनुसार जेल के कुछ सीसीटीवी कैमरे भी घटना के समय अक्रियाशील थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed