{"_id":"6803cbbcfc04a917fc042d6e","slug":"poles-and-wires-fell-in-many-places-electricity-did-not-come-even-on-the-second-day-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-127849-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: जगह-जगह गिरे खंभे और तार, दूसरे दिन भी नहीं आई बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: जगह-जगह गिरे खंभे और तार, दूसरे दिन भी नहीं आई बिजली
Sat, 19 Apr 2025 09:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 19 Apr 2025 09:43 PM IST
विज्ञापन
बीकापुर। आंधी के चलते तहसील क्षेत्र के मंगारी विद्युत उपकेंद्र के कोछा बाजार और बैतीकला फीडर पर शुक्रवार से बाधित हुई बिजली आपूर्ति शनिवार शाम तक बहाल नहीं हो सकी। इसके चलते करीब तीन दर्जन गांव की 50,000 आबादी अंधेरे में डूबी रही। उमस और गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा।
एसडीओ संदीप यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह आई आंधी से बैंतीकला और कोछा बाजार क्षेत्र में कई जगह पेड़ और डालियां गिरने से 35 खंभे और तार टूट गए हैं। कई जगह ट्रांसफार्मर भी नीचे गिर गए हैं। इस वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। फाल्ट ठीक करने में दिन भर बिजलीकर्मी डटे रहे। शाम तक आपूर्ति बहाल हो जाएगी। वहीं शुक्रवार सुबह अचानक मौसम में हुए परिवर्तन से बिजली आपूर्ति शुक्रवार दिन भर ठप रही। फाल्ट दुरुस्त होने के बाद शाम तक आपूर्ति बहाल हो गई। उधर, आसमान में बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी व तेज हवाओं से किसान चिंतित हैं। खेत में तैयार गेहूं के फसल की मड़ाई होना बाकी है, लेकिन पिछले कई दिनों से मौसम में जारी उतार-चढ़ाव से कटाई और मड़ाई पिछड़ रही है।