{"_id":"68d41c912d2d29e2b9001726","slug":"players-from-ayodhya-shine-in-the-quarter-finals-of-badminton-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-135661-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में चमके अयोध्या के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में चमके अयोध्या के खिलाड़ी
Wed, 24 Sep 2025 10:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 24 Sep 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में चल रही प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक-बालिका (अंडर-19) बैडमिंटन प्रतियोगिता में बुधवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें अयोध्या के शटलरों ने रोमांचक खेल दिखाते हुए दर्शकों को बांधे रखा।
वरिष्ठ कोच अनुपम शुक्ला ने बताया कि बालिका एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में वाराणसी की आंचल ने सहारनपुर की प्रगति को 15-8, 15-7 से मात दी। गोरखपुर की रिद्धिमा ने तनु पाल को हराया, वहीं अयोध्या की तनु ने शिद्धमा को 15-7, 15-13 से पराजित किया। वाराणसी की याना गुप्ता ने अयोध्या की उज्ज्वला पाल को 15-8, 15-5 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अयोध्या की श्रेया पाल ने वाराणसी की अदिति कुमारी को 15-8, 15-12 से मात दी।
बालिका युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में अयोध्या की निष्ठा/श्रेया की जोड़ी ने मेरठ की नैंसी/प्रिया को कड़े मुकाबले में 15-9, 10-15, 15-8 से हराया। गोरखपुर की रिद्धिमा/शगुन की जोड़ी ने अयोध्या की आशंका/काव्या को 15-9, 15-5 से मात दी। गोरखपुर की शमीमा/सोनम ने झांसी की राधा/स्वाती चौहान को 15-5, 15-11 से हराया। वाराणसी की अदिति/याना ने अयोध्या की सजना गिरि/उज्ज्वला को 15-8, 15-7 से पराजित किया।
विज्ञापन
बालक एकल वर्ग में अयोध्या के दयाशं ने गोरखपुर के शुभम पांडेय को 15-9, 15-4 से हराया। वहीं अयोध्या के आयुष मिश्रा ने मुरादाबाद के शिवम शमी को 15-10, 15-4 से मात देकर अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 17 मंडलों, दो स्पोर्ट्स कॉलेज और दो स्पोर्ट्स हॉस्टल से लगभग 250 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।