फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   People were made aware through the Golden Jubilee Awareness Walk

Ayodhya News: स्वर्ण जयंती चेतना पदयात्रा से जनमानस को किया जागरूक

Sat, 01 Mar 2025 09:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 09:19 PM IST
विज्ञापन
People were made aware through the Golden Jubilee Awareness Walk
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती वर्ष के मौके पर शनिवार को सुबह नौ बजे स्वर्ण जयंती चेतना पदयात्रा निकाली गई। कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। इसमें विभिन्न विभागों के 500 से अधिक छात्र-छात्राएं, शिक्षक व कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन


चेतना पदयात्रा में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सबका अधिकार, बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ, वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ के साथ वंदेमातरम और जय हिंद का उद्घोष किया। पदयात्रा में स्थानीय लोग भी नारे लगाते दिखाई पड़े। यह यात्रा अवध विश्वविद्यालय परिसर से नाका चुंगी होते हुए मकबरा से वापस विश्वविद्यालय पहुंची, जिसमें स्थानीय पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन


इस मौके पर विश्वविद्यालय प्रशासन के अफसर, कर्मी और मेडिकल स्टाफ भी मौजूद रहा। पदयात्रा में कुलसचिव उमानाथ, मुख्य नियंता प्रो. एसएस मिश्र, प्रो. नीलम पाठक, प्रो. हिमांशु शेखर सिंह, प्रो. चयन मिश्र, प्रो. शैलेंद्र वर्मा, प्रो. गंगा राम मिश्र, प्रो. मृदुला मिश्रा, प्रो. शैलेंद्र कुमार, प्रो. अनूप कुमार, प्रो. विनोद श्रीवास्तव, प्रो. फारुख जमाल, डाॅ. राजेश सिंह, डाॅ. अवध नरायन, डाॅ. सुरेंद्र मिश्र, डॉ. प्रिया कुमारी, डॉ. विजयेंदु चतुर्वेदी, डॉ. निमिष मिश्र, डॉ. त्रिलोकी यादव, डॉ. मनीष सिंह, डॉ. रविंद्र भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, एनसीसी कैडे्टस व छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed