फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Patients suffering from seasonal ailments arrive at the Health Fair

Ayodhya News: आरोग्य मेले में पहुंचे मौसमी बीमारियों के मरीज

Sun, 19 Apr 2026 08:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 19 Apr 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
Patients suffering from seasonal ailments arrive at the Health Fair
पीएचसी सराय धनेठी में इलाज करते डॉ.जीपी मौर्य।
मिल्कीपुर/बीकापुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मिल्कीपुर और बीकापुर तहसीलों की पीएचसी पर 288 मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाएं बांटी गईं।
विज्ञापन

मिल्कीपुर प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी सरायधनेठी, अमानीगंज, बवां, गद्दोपुर, खड़भड़िया, शाहगंज में 201 मरीजों ने पंजीकरण कराया। खून की कमी मिलने चार महिलाओं को आयरन-सुक्रोज का इंजेक्शन चढ़ाया गया। यहां ज्यादातर मरीज सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार, सांस व त्वचारोग से पीड़ित थे। टीबी स्क्रीनिंग, बलगम, एनीमिया, हीमोग्लोबिन व विभिन्न बीमारियों से संबंधित जांच की गई।
विज्ञापन


बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी चौरे बाजार में डॉ. मोहम्मद इरशाद, फार्मासिस्ट कनिक राम चौधरी ने 29 मरीजों का इलाज किया। कोछा पीएचसी में डॉ. अंजली गुप्ता, फार्मासिस्ट दुर्गेश पांडेय की टीम ने 22 मरीजों को चिकित्सीय सलाह देने के साथ दवाएं दीं। वहीं, मसौधा ब्लॉक के कंदैला, रानी बाजार में डॉ. दिनेश प्रकाश की टीम ने 36 मरीजों की सेहत जांची। यहां अधिकांश रोगी बुखार, पेट दर्द, चर्म रोग व खून की कमी के थे। दो गर्भवती महिलाओं की जांच और खून की कमी की दवाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed