{"_id":"6929de92e9d21dfa6606447d","slug":"pankhiya-bean-is-gaining-recognition-as-the-latest-vegetable-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1492305-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: नवीनतम सब्जी के रूप में पहचान बना रही है 'पंखिया सेम'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: नवीनतम सब्जी के रूप में पहचान बना रही है 'पंखिया सेम'
विज्ञापन
15- कृषि विश्वविद्यालय के शोध क्षेत्र में मौजूद एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आस्तिक झा व शोध छात्र मोह
कुमारगंज। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के सब्जी विज्ञान विभाग की ओर से सेम की एक नई उत्कृष्ट प्रजाति ''''पंखिया सेम'''' विकसित की जा रही है। इस प्रजाति के फल, फूल, पत्ते, तने, बीज और जड़ सभी खाने योग्य हैं। वैज्ञानिकों का दावा है कि यह कोलेस्ट्रॉल घटाने के साथ मधुमेह और कैंसर रोगियों के लिए लाभकारी है।
पंखिया सेम प्रोटीन, खनिज, कैल्सियम मल्टी विटामिन और एंटी ऑक्सीडेंट का एक अच्छा स्रोत है। पंखिया सेम को इसके उच्च पोषक तत्वों से भरपूर हरे फलियों, कंदो, पत्तियों, बीजों के कारण वन स्पेसीज सुपर मार्केट के रूप में जाना जाता है। इसकी देखभाल और लागत कम है, जबकि पैदावार भरपूर मिलती है। इसे ''''वंडर वेजिटेबल'''' भी कहा जाता है क्योंकि यह एकमात्र ऐसी सब्जी है, जिसके हर हिस्से का सेवन किया जा सकता है।
यह सब्जी वर्तमान में उत्तर-पूर्वी भारत और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में किचन गार्डन में पाई जाती है। हालांकि इस पर अब तक कोई विधिवत वैज्ञानिक शोध नहीं हुआ था। इसकी पोषण संबंधी महत्ता और आर्थिक लाभ को देखते हुए सब्जी विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आस्तिक झा की ओर से इस सब्जी की किस्म विकसित करने के लिए शोध कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
पंखिया सेम की फलियां चार किनारों वाली होती हैं, जिनके किनारों पर पंख जैसी संरचनाएं होती हैं, इसलिए इसे पंखिया सेम कहा जाता है। यह सभी आवश्यक पोषक तत्वों और रेशे का एक प्रचुर स्रोत है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में सहायक है। शाकाहारी लोगों के लिए यह प्रोटीन का एक उत्कृष्ट विकल्प है।
सब्जी विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. झा ने बताया कि पंखिया सेम किसानों के लिए आय का एक नया और लाभकारी विकल्प बनेगी। इसकी खेती से कम लागत में प्रति हेक्टेयर दो से तीन लाख रुपये तक की आमदनी हो सकती है। इस सेम में जलवायु परिवर्तन के प्रति अनुकूलन क्षमता है। संस्थान में 80-82 जर्मप्लाज्म रोपित किए गए हैं, जो विभिन्न आकार और रंगों में उपलब्ध हैं। आने वाले दिनों में पूर्वांचल के साथ अन्य राज्यों के किसानों को भी इसके बीज उपलब्ध कराए जा सकेंगे।