फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Over 50 lakh devotees will gather at the Magh Mela

Ayodhya News: माघ मेले में उमड़ेंगे 50 लाख से अधिक श्रद्धालु

Wed, 07 Jan 2026 08:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 07 Jan 2026 08:43 PM IST
विज्ञापन
Over 50 lakh devotees will gather at the Magh Mela
17- माघ मेले की तैयारी को लेकर सरयू के घाटों का निरीक्षण करते आलाअ​धिकारी- सूचना विभाग
अयोध्या। माघ मेले के शुभारंभ के साथ ही रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की जा रही है। बीते सात दिनों में करीब 13 लाख श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं और आस्था का यह रेला लगातार जारी है। पौष पूर्णिमा स्नान के साथ ही माघ मेला शुरू हो गया है। यह मेला 45 दिनों तक चलेगा। इस दौरान अयोध्या में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है। प्रशासन ने सुरक्षा व भीड़ नियंत्रण का खाका तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को आला अधिकारियों ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर भीड़ नियंत्रण व सुरक्षा का प्लान फाइनल किया है। रामनगरी में एक जनवरी से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। रामलला के दरबार में रोजाना डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर रहे हैं। प्रयागराज में संगम स्नान के बाद सरयू में स्नान की पुरानी परंपरा के चलते अयोध्या में प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। माघ मेले की शुरुआत के साथ ही सरयू तट पर सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है। मान्यता है कि प्रयागराज के संगम में स्नान के बाद सरयू में डुबकी लगाने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है, इसी कारण माघ मास में अयोध्या आना श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत खाका तैयार किया जा रहा है। सरयू घाटों पर अतिरिक्त पुलिस बल, पीएसी की तैनाती की गई है। प्रमुख स्नान पर्वों के दौरान ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी। नगर निगम ने पांच अस्थायी आश्रय स्थल बनाए हैं। बैरीकेडिंग, लाइटिंग और एनाउंस सिस्टम लगाए जाने की तैयारी है। आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ सकती है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य सेवाएं, आपात सहायता केंद्र, अस्थायी शौचालय, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा प्राथमिकता
कमिश्नर राजेश कुमार ने बताया कि माघ मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। सरयू स्नान के बाद श्रद्धालु मठ-मंदिरों में दर्शन करते हैं। उनके आवागमन मार्ग को फाइनल कर लिया गया है। अधिकारियों के साथ रूट और स्नानघाट का निरीक्षण किया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा प्राथमिकता है।


आईजी प्रवीण कुमार ने बताया कि माघ मेले में स्नान पर्वों पर अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ होती है। मकर संक्रांति व बसंत पंचमी पर श्रद्धालु उमड़ेंगे। आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा का प्लान लगभग फाइनल कर लिया गया है। मेला क्षेत्र में इस क्रियान्वित कराया जाएगा।

इनसेअ
पिछले सात दिनों में आए दर्शनार्थी
एक जनवरी- 3़ 50 लाख
दो जनवरी- 1़ 95 लाख
तीन जनवरी-1़ 84 लाख
चार जनवरी- 2़ 23 लाख
पांच जनवरी- 1़ 25 लाख
छह जनवरी- 1़ 62 लाख
सात जनवरी- 95 हजार (शाम पांच बजे तक)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed