फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Outrage within the Nishad community over Mahant Raju Das's alleged derogatory remarks

Ayodhya News: महंत राजू दास की कथित अभद्र टिप्पणी पर निषाद समाज में आक्रोश

Fri, 28 Aug 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 28 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Outrage within the Nishad community over Mahant Raju Das's alleged derogatory remarks
अयोध्या। एक टीवी शो के दौरान निषाद समाज के प्रति कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। निषाद समाज के लोगों ने हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास पर लाइव शो में निषाद समाज के कुंवर देव निषाद को गाली देने का आरोप लगाते हुए कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

मामले को लेकर बृहस्पतिवार को सदर तहसील के तिकोनिया पार्क में निषाद समाज के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सार्वजनिक मंच पर समाज के व्यक्ति के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया, जिससे निषाद समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा गया। प्रदर्शन में समाज के अध्यक्ष संतोष निषाद, श्यामलाल निषाद, संरक्षक नानक शरण, अमरजीत निषाद, अनिल कुमार निषाद, रिंकू निषाद समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed