फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Open parking will be built at two places, space for 1500 vehicles

Ayodhya News: दो जगह बनेगी ओपन पार्किंग, 1500 वाहनों को मिलेगी जगह

Sun, 04 Jan 2026 08:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 04 Jan 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
Open parking will be built at two places, space for 1500 vehicles
03- गुरुकुल के पास इसी स्थान पर बनेगी पार्किंग- संवाद
अयोध्या। रामनगरी में श्रद्धालुओं की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। ऐसे में शहर के यातायात को सुगम बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल होने जा रही है। अयोध्या धाम में दो स्थानों पर ओपन पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। इस योजना को मंजूरी मिल चुकी है। निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो गई है, जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। दोनों जगहों पर 1500 वाहन खड़े किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

अयोध्या धाम में पार्किंग बनाने के लिए दो स्थलों गुरुकुल महाविद्यालय व रामकोट स्थित गोकुल धाम के पास जमीन देखी गई है। गुरुकुल महाविद्यालय के पास 1़ 39 करोड़ व गोकुल धाम के पास 1़ 28 करोड़ से पार्किंग का निर्माण होना है। इन पार्किंग स्थलों के बनने से रामकोट, गुरुकुल महाविद्यालय, आसपास के मठ–मंदिरों और व्यावसायिक क्षेत्रों में लगने वाले जाम से काफी हद तक राहत मिलेगी। खासकर पर्व, मेला और वीआईपी आगमन के दौरान वाहनों के अव्यवस्थित खड़े होने से उत्पन्न समस्या का स्थायी समाधान होगा।
विज्ञापन


प्रस्तावित ओपन पार्किंग में नागरिकों और श्रद्धालुओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। दो पहिया व चार पहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्लॉट होगा। साफ-सुथरा प्रवेश व निकास मार्ग होगा ताकि ट्रैफिक सुचारु बना रहे। इंटरलॉकिंग सतह होगी, सूचना बोर्ड व दिशा संकेतक लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता एसबी सिंह ने बताया कि दोनों योजनाओं के लिए शासन से स्वीकृति मिल चुकी है और टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इन पार्किंग स्थलों के चालू होने से रामकोट और आसपास के क्षेत्रों में सड़क किनारे खड़े वाहनों की संख्या कम होगी। इससे यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed