{"_id":"67ab721b67267c658f0bf6bf","slug":"old-students-conference-will-be-held-in-council-schools-preparations-started-ayodhya-news-c-97-1-ayo1006-124719-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: परिषदीय स्कूलों में होगा पुरातन छात्र सम्मेलन, तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: परिषदीय स्कूलों में होगा पुरातन छात्र सम्मेलन, तैयारी शुरू
Tue, 11 Feb 2025 09:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 11 Feb 2025 09:21 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। निजी स्कूलों की तरह अब सरकारी स्कूलों में भी सत्र के अंत में पूर्व छात्रों का सम्मेलन कराया जाएगा। इसके लिए विद्यांजलि पोर्टल पर सभी परिषदीय स्कूलों का पंजीकरण कराया जा रहा है।
पुरातन छात्र सम्मेलन के लिए ऐसे पूर्व छात्रों को आमंत्रित किया जाएगा जो अपने क्षेत्रों में अच्छा काम कर रहे हैं। ऐसे पूर्व छात्र विद्यालयों की छवि को चमकाने में मदद करेंगे। इसके लिए विद्यालय प्रबंध समिति स्कूलों के आसपास के सभी गणमान्य लोगों की मदद से पूर्व छात्रों की सूची तैयार करेगी। इन सभी छात्रों के रिकॉर्ड को विद्यांजलि पोर्टल पर सुरक्षित रखा जाएगा। पोर्टल के माध्यम से कोई भी छात्र अपने घर या आसपास के सरकारी स्कूल को साधन संपन्न बनाने में मदद कर सकता है।
स्कूल शिक्षा महानिदेशालय की ओर से सभी जिलों में विद्यांजलि पोर्टल पर पंजीकृत स्कूलों का ब्योरा मांगा गया है। बीएसए संतोष कुमार राय ने बताया कि पुरातन छात्र सम्मेलन के लिए तैयारियां कराई जा रही हैं। यह एक सार्थक पहल है। इसका लाभ परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को मिलेगा।