{"_id":"687e64e4726bdb3f080d314f","slug":"officers-landed-at-ground-zero-took-feedback-from-kanwariyas-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1302592-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: ग्राउंड जीरो पर उतरे अफसर, कांवड़ियों से लिया फीडबैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: ग्राउंड जीरो पर उतरे अफसर, कांवड़ियों से लिया फीडबैक
विज्ञापन
अयोध्या। सावन के दूसरे सोमवार को प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ग्राउंड जीरो पर उतरे। इस दौरान अयोध्या धाम में जलाभिषेक और दर्शन-पूजन की व्यवस्थाओं को परखा। इसके साथ ही बड़ी संख्या में विभिन्न जिलों से पहुंचे कांवड़ियों और अन्य श्रद्धालुओं से फीडबैक भी लिया।
कमिश्नर गौरव दयाल व आईजी प्रवीण कुमार स्थलीय निरीक्षण करने के बाद नया घाट पुलिस चौकी में स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम में पहुंचे। यहां से अयोध्या धाम के प्रमुख मंदिरों में कांवड़ियों और अन्य शिवभक्तों की ओर से किए जा रहे जलाभिषेक व दर्शन-पूजन का जायजा लिया। विभिन्न मार्गों पर सुगम आवागमन के लिए किए प्रभावी किए गए उपायों की हकीकत जानने की भी कोशिश की। इस दौरान डीएम व एसएसपी ने उन्हें व्यवस्थाओं और सुरक्षा के बारे में बिंदुवार जानकारी दी।
इसी कड़ी में डीएम निखिल टीकाराम फुंडे व एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने भी अयोध्या धाम का भ्रमण कर श्रद्धालुओं के आवागमन, कानून व्यवस्था, मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, पेयजल, शौचालय और भीड़ प्रबंधन के इंतजामों की जानकारी ली। डीएम ने कहा कि यदि किसी कांवड़ यात्री या श्रद्धालु के साथ कोई अप्रिय घटना होती है या उनकी तबीयत खराब होती है तो तत्काल इसका संज्ञान लेकर मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई जाए। जरूरत पड़ने पर अग्निशमन दल व वालंटियर्स की मदद लें। इस दौरान एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी, एसपी यातायात एपी सिंह, सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी व रेजीडेंट मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।